Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में परिजनों ने CBI जांच की मांग की:मामा बोले- क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है योगी जी? हमें न्याय दीजिए

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं एचपीसीएल में हुए दोहरे हत्याकांड में डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की भी जान गई थी। आज दोपहर उनके परिवार के लोग दो गाड़ियों में सवार होकर एसएसपी आफिस आए। पहले उन्हें पुलिसकर्मियों ने डीएम चौराहे पर रोकना चाहा तो वहां नोकझोंक हो गई। जबकि बाद में एसएसपी अंकिता शर्मा पहुंचीं और परिजनों को अपने साथ आफिस ले आईं। यहां हर्षित के मामा ने आत्मदाह की चेतावनी दी। बाद में पूरे परिवार को भीतर ले जाया गया। हर्षित के मामा ने कहा बरेली में पुलिस हमें गुमराह करती रही, हमसे कहा कि थाने में बैठाकर मिलवा देंगे यहां कहीं और ले जा रहे थे। बमुश्किल समाज के सहयोग से हम यहां आए। भांजे ने सात दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि हमारी जान खतरे में है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां का स्थानीय विधायक, सैजनी गांव का प्रधान ये सब मिले हुए थे। उसके (आरोपी) के चचेरे और तहेरे भाई सैजनी प्लांट में गेटकीपर थे। गाड़ी कैसे अंदर आई? बगैर पुलिस के मिले कुछ नहीं होता है। योगी से जी? मैं ये कहना चाहता हूं कि जिस तरह से आप लोगों ने मिलकर विकास दुबे के साथ जो किया था उसके मारने के बाद भी उसके घर को तोड़ा था। हमारे साथ ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है योगी जी? बताइये आप, आप इस देश के सही राजा हैं तो आप ब्राह्मण और ठाकुर की? राजनीति बंद कीजिए और न्याय कीजिए। अगर आप न्याय करते हैं और पुलिस न्याय नहीं करती है तो हम लोग खुद न्याय करेंगे। ब्राहमण हैं और जिसने पृथ्वी क्षत्रिय विहीन कर दी थी हम उन्हीं परशुराम के वंशज हैं। योगी जी आपसे निवेदन करता हूं कि मेरे भांजे को न्याय दिलाया जाए। अगर आपने सीबीआई जांच कराई तो हम आप पर भरोसा करेंगे नहीं दी तो हमारा भी वही हाल कर दो जो विकास दुबे का किया था। मैं विकास मिश्रा वो विकास दुबे। मुझको भी मार दो। मैं पुलिस से कहता हूं, या तो मुझे मार दो या मैं आत्मदाह करूंगा अभी। भरोसा मुझे योगी जी पर है। मुझको मेरा बेटा लाकर दे दो। मैं थाने वाले के झापड़ मार दूं। मुझसे कह दिया जाए कि चले जाओ तो क्या ये ठीक है। झापड़ का बदला झापड़। जितिन प्रसाद जी हमारे आर्दश हैं। वहीं डीएम अवनीश राय भी एसएसपी आफिस पहुंच गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:हादसे में ससुर-दामाद की मौत, दवा लेने जा रहे थे
    Next Article
    मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:विकास भवन घेरा, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment