Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:विकास भवन घेरा, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर कांग्रेस ने बुधवार दोपहर विकास भवन पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने सरकार पर मजदूर-विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा के तहत काम करने वाले गरीब मजदूरों को समय पर मजदूरी न मिलना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बकाया भुगतान में और देरी हुई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ मजदूर परिवार अपनी ही कमाई के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार इस पर आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने इसे सरकार की "संवेदनहीनता की पराकाष्ठा" बताया। प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने मनरेगा योजना की अनदेखी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मजदूरों और संविदा कर्मियों का भुगतान रोककर उनके साथ खुला अन्याय किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मारकंडे मिश्रा ने आरोप लगाया कि मजदूरों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ेगी। वहीं, पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने साफ कहा कि यदि सरकार ने तुरंत भुगतान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में राम बहादुर दुबे, धर्मेंद्र मिश्र, दिलशाद हुसैन, डॉ. खलीलुल्लाह, नंदलाल, मणि तिवारी, सुशील शुक्ला, प्रदीप शर्मा, कमलेश वर्मा, विजय कुमार उपाध्याय, अवधेश पाल सिंह और राजेश कुलदीप सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में परिजनों ने CBI जांच की मांग की:मामा बोले- क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है योगी जी? हमें न्याय दीजिए
    Next Article
    सोनभद्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक टावर पर चढ़ा:प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment