Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में प्रशासन अलर्ट:होली से पहले डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह ने शहर के मुख्य बाजारों और होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली एसएचओ संजय सिंह और सिविल लाइंस एसएचओ हरेंद्र सिंह मलिक को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।डीएम और एसएसपी ने पुलिस लाइन चौराहे से इंदिरा चौक, लावेला चौक, छह सड़का, सर्राफा बाजार के साथ-साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने नो-एंट्री व्यवस्था और सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का जायजा लिया।अधिकारियों ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाने की अपील की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के मौके पर किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार फुट पेट्रोलिंग करने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य खुशियां बांटना है, इसलिए सभी लोग सौहार्द बनाए रखें। वहीं, एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी (ई) अरुण कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव आयोजित:जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, मेधावियों को सम्मानित किया
    Next Article
    उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिले गैस कनेक्शन:उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज हुए शामिल, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment