Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव आयोजित:जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, मेधावियों को सम्मानित किया

    2 hours ago

    1

    0

    बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रुति ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने इस अवसर पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिलाधिकारी श्रुति ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की मजबूत नींव ही एक विकसित और सशक्त समाज का आधार है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बच्चे को 'निपुण' बनाने का आह्वान किया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy – FLN) को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से स्कूली शिक्षा के लिए तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि बच्चों में पढ़ने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय कौशल का विकास सुनिश्चित कर उन्हें कक्षा 3 तक निर्धारित 'सीखने के लक्ष्यों' (Learning Outcomes) को प्राप्त कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्सव के दौरान शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों पहलुओं पर समान रूप से ध्यान देना है। विभिन्न वक्ताओं ने जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जनपद के 16 ब्लॉकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल शिक्षकों, नोडल शिक्षक संकुलों, ईसीसीई एजुकेटर्स, शिक्षामित्रों, सुपरवाइजरों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र और सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि विभाग सरकार की मंशा के अनुरूप बुनियादी शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम को इस अभियान की सफलता की कुंजी बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का 400 महिलाओं को मिला लाभ:2.27 लाख रुपए का भुगतान किया, सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान हुआ वितरित
    Next Article
    बदायूं में प्रशासन अलर्ट:होली से पहले डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment