Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिले गैस कनेक्शन:उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज हुए शामिल, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव शहर के निराला प्रेक्षागृह में होली पर्व से पूर्व समरसता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में महिला सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहा है। सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसी क्रम में उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आज देश में 30 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन हैं, जबकि वर्ष 2014 से पहले यह संख्या लगभग 12 करोड़ थी। इस वृद्धि को महिला उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आंकड़ों का विशेष उल्लेख किया गया। बताया गया कि प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख उपभोक्ताओं को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। इन लाभार्थियों को लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसे महिलाओं के सम्मान और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि चूल्हे के धुएं से होने वाली समस्याओं को समझते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की, जिससे महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल सके। अपने संबोधन में साक्षी महाराज ने भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा, "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता" अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मातृशक्ति का सम्मान और उसकी चिंता करना समाज का दायित्व है। रसोई में पारंपरिक चूल्हों पर गीली लकड़ियों से खाना बनाने की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री ने स्वयं इन परिस्थितियों को समझा और उज्ज्वला योजना के माध्यम से बदलाव की शुरुआत की। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा अभियान है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में प्रशासन अलर्ट:होली से पहले डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article
    पूर्वांचल में विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं:आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय मंथन का हुआ समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment