Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पूर्व सांसद डीपी यादव की सभा:किसानों की समस्याएं सुनीं, ब्लाक परिसर में आयोजन पर प्रशासन ने जांच शुरू की

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं के इस्लामनगर ब्लाक परिसर में पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव द्वारा एक सभा को संबोधित करने का मामला सामने आया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अफसरों को जानकारी मिली। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अखिलेश चौबे को सौंपी गई है। डीडीओ अखिलेश चौबे ने मामले की जांच के लिए इस्लामनगर ब्लाक पहुंचकर स्टाफ के बयान दर्ज किए। सामने आई तस्वीरों में डीपी यादव लोगों को संबोधित करते दिख रहे हैं, जहां दर्जनों लोग कुर्सियों पर बैठकर उनका संबोधन सुन रहे थे। एक अन्य तस्वीर में लोग खाना खाते हुए और खाने के बाद फेंकी गई प्लेटें भी दिखाई दी हैं। बताया गया है कि यह कार्यक्रम मंगलवार को ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ था। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद आरोप लगे कि यह आयोजन ब्लाक प्रशासन की ओर से किया गया था। ब्लाक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) मुनव्वर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे, जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच शुरू कराई। डीपी यादव नोएडा के सरफाबाद के निवासी हैं और एनसीआर से लेकर बदायूं तक उनका प्रभाव है। वह संभल से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा, बुलंदशहर से तीन बार और बदायूं में सहसवान सीट से एक बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल (रापद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हुए हैं, हालांकि कुछ मामलों में वे निर्दोष साबित हुए हैं। डीपी बोले- किसानों से की बात डीपी यादव ने बताया कि वो इस्लामनगर ब्लाक के सामने से गुजर रहे थे। कुछ किसानों की भीड़ जमा थी तो गाड़ी से उतरकर उनके पास गए थे। न तो कोई सभा थी और न ही कोई कार्यक्रम। हालांकि किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित किया था। जहां पब्लिक इकट्ठी हो तो वहां उनकी समस्या पूछना हमारा कर्तव्य है। इस मामले में जांच क्यों शुरू कराई गई, यह समझ से परे है। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली थी। शिकायत में यह जिक्र था कि ब्लाक प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसलिए जांच शुरू कराई गई है। जांच आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्र सरकार को भेजी जाएगी नोएडा पजल पार्किंग कार्ययोजना:चार स्थानों पर किया जाएगा निर्माण, भीड़ वाले इलाकों में राहत मिलेगी
    Next Article
    बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की फाइलों के पन्ने गायब:3 सदस्यीय एसआईटी ने पड़ताल की, कर्मचारियों के बयान दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment