Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शव नाले में फेंका:कानपुर में घर की CCTV फुटेज डिलीट की, जेवर को लेकर हुआ था झगड़ा; 3 अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में नाले से कंबल में लिपटी मिली महिला के शव की शिनाख्त देर रात आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में हुई। मृतका के भाई राहुल ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला 27 फरवरी से लापता थी और हत्या के बाद शव को घर से महज 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया गया था। घर के कैमरों की फुटेज डिलीट पनकी सरायमीता निवासी राहुल ने बताया कि उसकी बहन रूबी ने करीब पांच साल पहले नितिन सविता से प्रेम विवाह किया था। दंपति के तीन साल का बेटा उत्कर्ष और छह माह की बेटी मानवी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मारपीट करता था और कई बार थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन हर बार समझौता करा दिया गया। राहुल के मुताबिक 26 फरवरी को भी बहन के साथ मारपीट हुई थी। आरोप है कि घर लौटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया गया। शव के ऊपर पत्थर भी रखे गए थे। 28 फरवरी को नाले में शव उतराता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद परिजनों ने पहचान की। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद घर के CCTV कैमरों की फुटेज डिलीट कर दी गई। लाखों रुपये के जेवर को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है। पति ने कबूला गला दबाकर हत्या करना पुलिस ने देर रात पति नितिन, जेठ दीपु सविता और राहुल सविता को गिरफ्तार कर लिया। ससुर सुरेश मास्टर को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण छोड़ दिया गया। डीसीपी वेस्ट एमएस कासिम आबदी ने बताया कि पूछताछ में पति ने गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। घर के कैमरों की फुटेज डिलीट मिली है, अन्य आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में पशुपालक ने बीमार भैंस के लिए किया कॉल:तकनीकी गड़बड़ी की वजह से घर पहुंची डायल- 112
    Next Article
    जालौन में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत:रसोई में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, ग्रामीणों ने बचाया, लेकिन समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment