Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सुबह एक घंटे झमाझम बारिश:तापमान 2 डिग्री गिरा; खरीफ फसलों को फायदा

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में रविवार सुबह करीब चार बजे तेज बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ बारिश की तीव्रता कम हो गई, हालांकि दोपहर में फिर तेज बारिश होने का अनुमान है। रविवार सुबह शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश को खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। धान, गन्ना, बाजरा, मक्का और अरहर की फसलों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। धान की फसल को सबसे ज्यादा फायदा किसानों के लिए धान की फसल के लिहाज से यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से सिंचाई की जरूरत कम होगी और किसानों के पानी की बचत होगी। सीमित और रुक-रुककर होने वाली बारिश धान के लिए विशेष रूप से उपयोगी मानी जा रही है। तेज बारिश से सब्जियों को नुकसान का खतरा हालांकि लगातार और तेज बारिश सब्जियों की फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खेतों में जलभराव होने से सब्जियों के खराब होने के साथ उन फसलों की जड़ों में सड़न का खतरा बढ़ सकता है, जो लंबे समय तक पानी में नहीं रह सकतीं। निचले इलाकों में जलभराव से किसानों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम हुआ ठंडा, सीमित बारिश रही तो फायदेमंद बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई है। फिलहाल बारिश खरीफ फसलों के लिए राहत मानी जा रही है। किसानों के मुताबिक यदि बारिश सीमित और नियंत्रित रहती है तो धान समेत अन्य खरीफ फसलों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में घाघरा फिर उफान पर:खतरे के निशान से 4 सेमी ऊपर; 10 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा
    Next Article
    मेरठ में महिला थाना प्रभारी का डीजे पर डांस, VIDEO:स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गानों पर झूमीं, साथियों ने भी लगाए ठुमके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment