Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में घाघरा फिर उफान पर:खतरे के निशान से 4 सेमी ऊपर; 10 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह 9 बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। बीते 24 घंटे में जलस्तर 17 सेंटीमीटर बढ़ा है। नदी के उफान पर आने से तटीय इलाकों में कटान शुरू हो गया है और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। घाघरा के बढ़ते जलस्तर से तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिला प्रशासन ग्रामीणों को नदी के बढ़ते जलस्तर की लगातार जानकारी दे रहा है। प्रभावित गांवों में लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने नावें लगाई हैं, जबकि ग्रामीण भी निजी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन दिन पहले खतरे के निशान से 24 सेमी नीचे थी नदी तीन दिन पहले घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा था और यह खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई थी। अब अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी फिर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार देर शाम तक जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। सरयू भी बढ़ी, नवाबगंज क्षेत्र में तेज हुआ कटान गोंडा में सरयू नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इससे तरबगंज तहसील के नवाबगंज क्षेत्र में कटान तेज हो गई है। सरयू और घाघरा दोनों नदियां किसानों की फसलों और उपजाऊ जमीन को लगातार प्रभावित कर रही हैं। तटवर्ती इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। 3.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया रविवार सुबह घाघरा नदी में कुल 3.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गिरजा बैराज से 1,83,738 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,53,584 क्यूसेक और सरयू बैराज से 6,617 क्यूसेक पानी शामिल है। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार पिछले 12 घंटे में 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी नदी में छोड़ा गया है, जिसका असर अब जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। 28 बाढ़ चौकियों पर हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ खंड विभाग ने जिले की सभी 28 बाढ़ चौकियों पर हाई अलर्ट जारी किया है। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। वहीं अलग-अलग अति संवेदनशील तटबंधों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है। एक्सईएन बोले- जलस्तर लगातार बढ़ रहा गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता जयसिंह ने बताया कि घाघरा नदी फिलहाल खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 12 घंटे में 6 लाख से अधिक पानी नदी में छोड़ा गया है, जिसका असर धीरे-धीरे जलस्तर में बढ़ोतरी के रूप में सामने आ रहा है। विभाग तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर मोबाइल शोरूम में चोरी, VIDEO:2 नकाबपोश बदमाश 2 मिनट में उठा ले गए लाखों का सामान, कैमरे से मुंह छिपाते रहे
    Next Article
    बदायूं में सुबह एक घंटे झमाझम बारिश:तापमान 2 डिग्री गिरा; खरीफ फसलों को फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment