Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:साहू धर्मशाला में कलश यात्रा के बाद वृंदावन के व्यास ने किया वाचन

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। यह आयोजन साहू धर्मशाला में किया जा रहा है। वृंदावन से आए कथा व्यास श्री अमित मोहन जी महाराज शाम पांच बजे से कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा के पहले दिन सुबह 10 बजे शिव दुर्गा मंदिर लालपुल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु कलश लेकर धार्मिक वातावरण में साहू धर्मशाला पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कथा का विधिवत आरंभ हुआ। महाराज अमित मोहन जी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला और भगवान की भक्ति से जुड़े प्रसंग सुनाए। कथा श्रवण करने के लिए साहू धर्मशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आयोजकों के अनुसार, यह कथा 18 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। कथा का पूजन सुबह 8 से 9 बजे तक होगा, जबकि कथा वाचन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम में साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी मरुधिया एडवोकेट, उपाध्यक्ष डॉ. नीलकमल और राजाराम साहू, महामंत्री वेद प्रकाश साहू एडवोकेट, मंत्री लालता प्रसाद साहू एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजय मरुधिया, कार्यालय मंत्री आनंद प्रकाश मरुधिया, ऑडिटर मनोज साहू, सलाहकार इंजी. सुनील गुप्ता व डॉ. अमर सिंह सहित अन्य सदस्य व ट्रस्टी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, साहू वैश्य सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद बाबू गुप्ता, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, महामंत्री डॉ. राम बहादुर त्यागी, मंत्री रामनिवास राठौर और ऑडिटर अशोक साहू समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी ऐप से कारोबारी से 6 लाख रुपये की ठगी:अम्बेडकरनगर में धमकी देकर वसूले पैसे, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    Awarapan 2 Vs Batwara 1947 BO Day 5: बॉक्स ऑफिस में 5 दिन के अंदर ही इमरान हाशमी ने ठोकी सेंचुरी, सनी पाजी इस बार रह गए कोसो दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment