Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी ऐप से कारोबारी से 6 लाख रुपये की ठगी:अम्बेडकरनगर में धमकी देकर वसूले पैसे, पुलिस ने शुरू की जांच

    5 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में साइबर ठगों ने एक कारोबारी को फर्जी ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाकर छह लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। ठगों ने ऐप के माध्यम से कारोबारी का डेटा हासिल कर उसे ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और तीन बार में दो-दो लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर क्षेत्र के श्यामपुर निवासी प्रदीप कुमार दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले खाली समय में मोबाइल चलाते समय उनके फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज के झांसे में आकर उन्होंने एक फर्जी ऐप डाउनलोड कर लिया और उसमें मांगी गई जानकारी भर दी। जानकारी भरते ही साइबर ठगों ने ऐप के जरिए कारोबारी का निजी डेटा हासिल कर लिया। इसके बाद ठगों ने उन्हें ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने और अन्य तरह की धमकियां देना शुरू कर दिया। इन धमकियों के चलते ठगों ने तीन बार में दो-दो लाख रुपये, यानी कुल छह लाख रुपये, अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। रुपये गंवाने के बाद प्रदीप कुमार को साइबर ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर लखनऊ में अपराध संख्या शून्य पर एफआईआर दर्ज की गई। मामला अंबेडकरनगर से संबंधित होने के कारण विवेचना के लिए साइबर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। ठगी में इस्तेमाल किए गए खातों और अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हरियाली शृंगार:फूल, फल और सब्जियों से सजा मंदिर, सवा लाख बत्तियों से हुई महाआरती
    Next Article
    बदायूं में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:साहू धर्मशाला में कलश यात्रा के बाद वृंदावन के व्यास ने किया वाचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment