Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 204, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री:अधिकतम 36 डिग्री; बदलते मौसम से बढ़ीं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 204 दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के साथ सुबह हुई है। सुबह-शाम सर्द हवाओं और दिन में तेज धूप के कारण बदलते मौसम का असर आम जनमानस के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। होली के त्योहार के बाद से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। शनिवार सुबह 8 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से देर रात तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। फरवरी महीने में ही दिन में गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था, लेकिन मार्च में दिन में अधिक गर्मी और सूरज ढलने के बाद सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं। दोपहिया वाहन पर चलने वाले लोग और सुबह खेतों में काम करने जाने वाले किसान इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगभग 1000 का आंकड़ा पार कर गई है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। वहीं, रोडवेज बसों में सुबह और रात को अभी भी सवारियों की संख्या कम है। स्थानीय निवासी हितेश मिश्रा ने लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई। जाकिर ने रमजान के महीने में दिन में गर्मी और रात को थोड़ी ठंडक वाले मौसम को ठीक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान की करंट लगने से मौत:खेत से लौटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, कई बार की जा चुकी शिकायत
    Next Article
    बदायूं में दलित परिवार से मारपीट:जातिसूचक गाना बजाने के विरोध पर 50 अज्ञात समेत 13 नामजद पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment