Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप:मायका पक्ष बोला- गला दबाकर मार डाला, एक साल पहले हुई थी शादी

    1 day ago

    1

    0

    बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को घर पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना निजामुद्दीनपुर शाह गांव की है। यहां रहने वाले बृजेश उर्फ वीरेश की पत्नी दिपेश की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बृजेश ने फोन कर दिपेश के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव निवासी दिपेश के चाचा महावीर ने बताया कि पहले उन्हें दिपेश की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। कुछ देर बाद बताया गया कि उसे चंदौसी ले जाया जा रहा है, लेकिन बाद में उसकी मौत की जानकारी मिली। जब वह गांव पहुंचे तो दिपेश का शव घर में मिला, जबकि ससुराल पक्ष के सभी लोग वहां से जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप महावीर ने बताया कि उनके भाई अनोखेलाल ने करीब एक वर्ष पहले दिपेश की शादी बृजेश उर्फ वीरेश के साथ की थी। उनका कहना है कि शादी के बाद दिपेश ने कभी किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिपेश की गला दबाकर हत्या की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में क्रेटा कार का शीशा तोड़ उड़ाएं 5 लाख:कारोबारियों के दुकान से सामने हुई घटना, वारदात CCTV में कैद
    Next Article
    हल्की घटाओं के साथ उमस ने बढ़ाई मुश्किल:मेरठ में 39°C तक पहुंचेगा पारा, रात में बारिश की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment