Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं दोहरा हत्याकांड- DGM ने DM-SSP से मांगी थी मदद:शिकायत के बावजूद नहीं मिली सुरक्षा, प्लांट परिसर में घुसकर हुई हत्या

    12 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता ने अपनी हत्या से पहले जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, लेकिन इस पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के चलते हुए दोहरे हत्याकांड के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह और सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी को शासन स्तर से हटा दिया गया है। मृतक डीजीएम सुधीर गुप्ता ने 14 जनवरी को डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 13 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 3:45 बजे अजय प्रताप सिंह नाम का व्यक्ति प्लांट परिसर में जबरन घुस आया। आरोप है कि उसने एक ठेकेदार की टैक्सी पर कब्जा कर प्लांट के अंदर प्रवेश किया और सीधे कॉन्फ्रेंस रूम में पहुंच गया, जहां उस समय कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। पत्र के अनुसार, आरोपी अजय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी और खुद को एक गैंग से जुड़ा बताते हुए उन्हें "सबक सिखाने" की बात कही। इस घटना से प्लांट परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल बन गया था। शिकायत में यह भी बताया गया था कि उसी दिन शाम करीब 5:40 बजे सैजनी चौराहे पर आरोपी ने कंपनी अधिकारियों की गाड़ी रोककर दोबारा धमकी दी थी। डीएम अवनीश राय ने इस शिकायत को एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह और सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र पचौरी को कार्रवाई के लिए भेजा था। हालांकि, डीएम स्तर से भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। एसएसपी का भी स्पष्ट कहना था कि उनसे सीधे सुरक्षा नहीं मांगी गई थी। यह स्थिति मारे गए हर्षित मिश्रा की मां के बयान की पुष्टि करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि डीएम से लेकर एसएसपी और विधायक तक किसी ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश नहीं की। शनिवार को मृतक डीजीएम सुधीर गुप्ता का एक और पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीधे डीएम अवनीश राय से सुरक्षा की मांग की थी। इस मामले को भी डीएम स्तर पर हल्के में लिया गया, जिसके गंभीर परिणाम सामने आए। एसडीएम-सीओ भी निकले लापरवाह 14 जनवरी 2026 को एसडीएम दातागंज द्वारा “प्रकरण में स्वयं परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई” करने की टिप्पणी भी दर्ज है। हालांकि लापरवाही करने वाले CO नप चुके हैं। DGM ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी अधिकारी, कर्मचारी या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति और उसके साथियों की होगी। साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित न होने की स्थिति में प्लांट संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। बावजूद इसके अफसर टेंशन फ्री रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में देर रात एंबुलेंस में लगी आग:पीड़ित ने अज्ञात पर लगाया आरोप, बोला-पुलिस ने नही दर्ज की FIR
    Next Article
    रामेश्वरी पेपर मिल की चिमनी से फिर निकला काला धुआं:NGT के आदेशों के उल्लंघन का आरोप, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment