Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ी ईदगाह में दो शिफ्टों में ईद की नमाज:कानपुर में कमेटी की अपील सड़क पर न बिछाएं जानमाज, ईदगाह के भीतर पहुंचाने के लिये 250 वालंटियर लगाए

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ईद की नमाज दो शिफ्टों में अदा की जाएगी। पहली शिफ्ट की नमाज सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट सुबह 9:30 बजे अदा की जाएगी। बड़ी ईदगाह बेनाझावर ने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। ईदगाह के भीतर ही नमाज अदा की जाए, इसके लिए कमेटी ने 250 वालंटियर लगाए हैं। बड़ी ईदगाह कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद इमरान ने बताया कि बड़ी ईदगाह में दोनों शिफ्टों में लगभग 3 लाख से अधिक लोग ईद की नमाज पढ़ेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और अधिकारियों ने निरीक्षण भी कर लिया है। कमेटी ने ईदगाह में पानी, बिजली और पंखों का इंतजाम करा दिया है, ताकि नमाजियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है। लोगों से अपील है कि वे सड़क पर कहीं भी जानमाज़ न बिछाएं। बड़ी ईदगाह में कानपुर के साथ ही आसपास के जिलों से भी लोग नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। पहली शिफ्ट में तकरीबन ईदगाह के भीतर एक लाख से अधिक लोग नमाज अदा करेंगे। इसके बाद जब दूसरी शिफ्ट के लोग आएंगे, तो उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कमेटी के 250 वॉलंटियर ह्यूमन चेन बनाकर आने वालों को रास्ता देंगे और ईदगाह से निकलने वालों को भी सुचारु रूप से बाहर निकालेंगे। नमाजियों से अपील की गई है कि वे कमेटी और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लालबंगला सब्जी मंडी में गैस रिफिलिंग पर बड़ा छापा:घर, गोदाम और दुकानों से भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद, दुकानें बंद कर भागे लोग
    Next Article
    औरैया में रेस्टोरेंट-मिठाई की दुकान पर छापा:15 घरेलू सिलेंडर जब्त, घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल चल रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment