Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ राहत सामग्री के नाम 18 लाख की धोखाधड़ी:सहारनपुर में भुगतान मांगने पर व्यापारी को धमकी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री की आपूर्ति के नाम पर 18 लाख 35 हजार 250 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रुद्राक्ष एग्रो फर्म के मैनेजर रामलल्लन शुक्ला ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने खुद को पति-पत्नी बताकर माल मंगवाया और भुगतान करने के बजाय टालमटोल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंडा जिले के निवासी रामलल्लन शुक्ला, जो रुद्राक्ष एग्रो फर्म में मैनेजर हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म बाढ़ राहत सामग्री की आपूर्ति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर निवासी आशीष सिंघल और सविता सिंघल ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को पति-पत्नी बताया और कहा कि सविता सिंघल किशन बाजार, चिलकाना रोड स्थित महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी की प्रोपराइटर हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का टेंडर उनकी फर्म के नाम निकला है और उन्हें बड़ी मात्रा में सामग्री की आवश्यकता है। इस पर विश्वास करते हुए, रुद्राक्ष एग्रो फर्म ने 4 जुलाई 2025 को करीब 18,35,250 रुपये की बाढ़ राहत सामग्री महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर भेज दी। इस आपूर्ति के संबंध में तीन अलग-अलग बिल भी आरोपियों को भेजे गए थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन से भुगतान मिलते ही वे तुरंत फर्म का पैसा दे देंगे। करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया और हर बार यह कहकर टाल दिया गया कि प्रशासन से अभी तक पैसा नहीं मिला है। रामलल्लन शुक्ला ने जब सहारनपुर के आपदा विभाग के अधिकारियों से जानकारी की, तो पता चला कि प्रशासन द्वारा महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी को भुगतान काफी पहले ही किया जा चुका है। इसके बाद जब रामलल्लन शुक्ला ने आरोपियों से पैसा मांगा, तो उन्होंने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना मंडी पुलिस ने आशीष सिंघल और सविता सिंघल के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी के विरोध में दिल्ली पहुंचे सवर्ण समाज के लोग,:ब्राह्मण नेता मदन मोहन शर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद
    Next Article
    शाहजहांपुर के-खुदागंज में होली के पांचवे दिन खेला गया रंग:गधे पर बैठाकर निकाला गया लॉट साहब का जुलूस, खूब बरसाए जूते चप्पल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment