Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजीसी के विरोध में दिल्ली पहुंचे सवर्ण समाज के लोग,:ब्राह्मण नेता मदन मोहन शर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद

    3 hours ago

    1

    0

    यूजीसी के नए कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोग दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में आगरा से रवाना हुए। सिकंदरा से एक साथ बस और वाहनों के माध्यम से लोग राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस बीच, ब्राह्मण समाज के नेता पं. मदन मोहन शर्मा को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया।उन्हें और उनके समर्थकों को दिल्ली जाने से रोका। यूजीसी के नए कानून के विरोध में लंबे समय से सवर्ण समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। 8 मार्च को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इसको लेकर आगरा से बड़ी संख्या में लोगों को दिल्ली जाना था। रविवार सुबह अलग-अलग ग्रुप में लोग दिल्ली पहुंचे। सिकंदरा चौराहे से पं. यतीश लवानियां और उनके साथी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यूजीसी रोल बैक के नारे लगाए। वहीं, मदन मोहन शर्मा को पुलिस ने घर में नजर बंद कर दिया। इससे पहले आगरा में भी यूजीसी के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। अधिवक्ता और ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस प्रदर्शन में कुछ लोग अर्द्धनग्न होकर विरोध जताने तक पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न नारे लगाए और नए नियमों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टाफ नर्स पर डिलीवरी के बाद पैसे मांगने का आरोप:कायमगंज में 700 रुपए देने पर भड़कीं, युवक को थप्पड़ मारकर धमकाया
    Next Article
    बाढ़ राहत सामग्री के नाम 18 लाख की धोखाधड़ी:सहारनपुर में भुगतान मांगने पर व्यापारी को धमकी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment