Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाउंसर ने लोड कर गन दी...कैमरामैन को मार दी गोली:वीडियो में चेहरा दिखने के बाद भी FIR अज्ञात पर; डिप्टी सीएम, अफसरों से मिलता रहा आरोपी

    8 hours ago

    2

    0

    रीवा में कलश यात्रा के दौरान शूटिंग कर रहे कैमरामैन को गोली लगने का वीडियो सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में गोली चलाने वाले साधु माधवेंद्र भदौरिया और उसके साथियों का चेहरा साफ नजर आ रहा है, लेकिन घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना तो दूर, बल्कि अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। मामला समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर का है। यहां 19 मार्च को चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें काला चश्मा, सफेद पगड़ी और भगवा कपड़े पहने एक शख्स शामिल हुआ। उसके साथ सफारी शूट पहने हुए चार गनमैन भी थे। वीडियो में दिख रहा है कि यात्रा के दौरान एक गनमैन साधु को एक गन लोड कर देता है और साधु उसे हवा में फायर करता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान साधु ने कई फायर किए। इनमें से एक फायर वीडियो शूट कर रहे पवन सिंह नाम के शख्स के पैर में लगा। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कैमरा और कार्ड जब्त कर लिया है। पहले वो 2 तस्वीरें देखिए… जिसमें शख्स फायरिंग करता हुआ दिख रहा… डिप्टी सीएम, कलेक्टर और पुलिस अफसरों से मिल रहा था साधु यूपी का रहने वाला, रीवा में बना रहा था नए संपर्क आरोपी साधु का नाम माधवेंद्र भदौरिया है। वह यूपी का रहने वाला है। लंबे समय तक ग्वालियर में रहा। करीब दो माह पहले रीवा के गुलाब नगर में आकर रहने लगा। बाबा अपने साथ कई गनमैन लेकर चलता है, जिससे लोग दहशत में आ जाते हैं। खुद को समाजसेवी बताता है। लगातार नए संपर्क बनाने की कोशिश करता है। कलेक्टर, एसपी और डिप्टी सीएम के साथ साधु के फोटो चौंकाने वाली यह है कि पुलिस जिस आरोपी की पहचान नहीं होने की बात कह रही है, उसकी तस्वीरें कई अफसरों के साथ सामने आई हैं। वह मऊगंज कलेक्टर, मऊगंज एसपी, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब आरोपी सार्वजनिक रूप से प्रभावशाली लोगों के संपर्क में था, तब भी पुलिस उसे पहचान नहीं सकी या पहचानने से बचती रही। बाबा के गनमैन: अतुल्य शुक्ला ने गन लोड कर दी थी ‘पता होता कि हर्ष फायरिंग होगी तो कभी नहीं जाता’ घायल पवन ने बताया- मैं तो सिर्फ वीडियो शूटिंग के लिए गया था, अगर मुझे पहले से अंदेशा होता कि वहां फायरिंग जैसी घटना होने वाली है तो मैं कभी वहां नहीं जाता, जो कुछ हुआ, वह बेहद डरावना था।” पवन ने आगे कहा कि इस घटना ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है। अब वह चाहता है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। सीएसपी बोले- फरियादी ने पहचान नहीं बताई
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में निषाद पार्टी का चुनावी शंखनाद:3000 बाइकों के साथ रैली लेकर निकले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद; जगह-जगह स्वागत
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम के सदन में पार्षदों का हंगामा:15 मिनट में मेयर बोलीं- बजट पास, कांग्रेस पार्षद बोले- यह सरेआम गुंडई है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment