Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेवर में आलू फसल नुकसान से किसान ने जान दी:मैनपुरी में कर्ज के बोझ तले दबे उमेश ने पेड़ पर फंदा लगाया

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के बेवर क्षेत्र के गढ़िया चिंकौरा गांव में आलू की फसल में भारी नुकसान और कर्ज के बोझ के कारण एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उमेश पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है, जो खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, उमेश ने आलू की खेती की थी, लेकिन इस बार फसल में भारी नुकसान हुआ। इस नुकसान के चलते उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था। बताया गया कि उमेश अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं कर रहे थे और अंदर ही अंदर तनाव में थे। शुक्रवार दोपहर को उमेश घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में स्थित बाबुल के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जावेद ने बताया कि उमेश पर कर्ज बढ़ता जा रहा था और इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि, उन्होंने अपनी यह परेशानी किसी को खुलकर नहीं बताई थी। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने जानकारी दी कि किसान का शव फंदे पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी:महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी, एसएसबी-पुलिस की संयुक्त गश्त तेज
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में 25वीं विराट जागरण यात्रा निकाली गई:हनुमान जन्मोत्सव पदयात्रा की तैयारी में उमड़े श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment