Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड मेरे न रहने पर घर चूड़ी लेकर आता था:झांसी में मोबाइल से पत्नी के साथ बेड पर सेल्फी मिली, मेरी जान को खतरा

    5 hours ago

    1

    0

    "मेरी पत्नी का 5 साल से उसके गांव के युवक से अफेयर था। वह शादी से पहले भी उसके घर आता जाता था। ये बात उसके घरवालों को पता थी। लेकिन शादी के समय उसके घरवालों ने ये बातें मुझसे छिपाये रखी। 23 अगस्त को मैंने पत्नी को जब अपने कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ बेड पर पकड़ा तो उसकी करतूत का पता चला। बॉयफ्रेंड के मोबाइल चेक करने पर उसमें पत्नी के साथ उसकी कई सेल्फी मिली। दोनों ने मेरे घर के अंदर बेडरूम में ये तस्वीरें ली हुई थी। बॉयफ्रेंड के मोबाइल से कश्मीरी चूड़ी लाने की बातचीत की रिकार्डिंग भी मिली। पता चला है कि मेरे न रहने पर वह मेरे घर पर पत्नी के लिए चूड़ी लेकर आता था। जिसके बाद मैंने उसी दिन दोनों की शादी करा दी लेकिन अब ससुर मुझे धमकी दे रहा है। वह नहीं चाहता कि मामला सामने आए। उसकी बेटी मेरे घर से जेवर और रुपए भी ले गई है। इसलिए मैंने 27 अगस्त को चिरगांव थाने में जाकर पत्नी, उसके बॉयफ्रेंड और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने देने के मामले में केस दर्ज करा दिया है। मेरी जान को खतरा है मेरी रक्षा की जाए।" ये कहना है झांसी के उस युवक का जिसने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ने के बाद दोनों की शादी कराई है। सबसे पहले पूरा मामला पढ़िए एक युवक ने बताया- मेरे घर में पत्नी के आलावा मां -बाप और भाई रहते हैं। मां - मिटटी के बर्तन बनाती है। भाई मजदूरी करता है। पिता कोई काम नहीं करते। मेरी शादी 24 जून को दतिया की एक युवती से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद पत्नी के विहेवियर पर शक होने लगा। पत्नी मुझे नींद की गोलियां देती थी। सोने के बाद बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात करती थी। इसी बीच 19 अगस्त को घर के जेवर भी गायब हो गए। पत्नी से पूछताछ की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकी। इससे मेरा शक और गहरा हो गया। 23 अगस्त को मेरे मामा का एक्सीडेंट हो गया था। पत्नी को घर पर छोड़कर झांसी मेडिकल कॉलेज गया। जब मैं घर लौट रहा था। तभी मोहल्ले के रहने वाले एक लड़के ने फोन पर मुझे बताया कि घर के अंदर कोई अनजान युवक घुसा है। वह काफी देर से बाहर नहीं आया है। पत्नी भी घर के अंदर है। मां - बाप और भाई किसी काम से बाहर गए हुए हैं। जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे मैं घर पहुंचा। मुझे दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। उसने दोनों के फोटो-वीडियो बना लिए। इसी दौरान दोनों ने उसे देख लिया। पकड़कर धक्का दे दिया। वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर आया और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने फूल और सिंदूर मंगवाया। दोनों की शादी करा दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बॉयफ्रेंड के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की। जबकि उसकी पत्नी को छोड़ दिया। ससुर ने जान से मारने की धमकी दी युवक के अनुसार- घटना के बाद उसने पत्नी के पिता और भाई को फोन कर पूरी जानकारी दी। उसके मुताबिक, ससुर ने बताया कि उन्हें शादी से पहले ही बेटी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी। उन्होंने बेटी से एक मोबाइल फोन भी छीन लिया था। बेटी के दोबारा प्रेमी से बात न करने की बात कहने पर उन्होंने मामला खत्म कर दिया। बाद में उसकी शादी राजेश से करा दी। राजेश का आरोप है कि जब उसने ससुर से पूछा कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने के बावजूद उसकी शादी उससे क्यों कराई, तो वह नाराज हो गए। जान से मारने की धमकी दी। राजेश का दावा है कि उसके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। पति राजेश खेती करता है। जबकि प्रेमी मोनू भी खेती करता है। वह लड़की के मायके के पास रहता है। स्कूल में साथ पढ़ने के दौरान बॉयफ्रेंड से नजदीकियां बढ़ी थी पति के मुताबिक के मुताबिक, उसकी पत्नी और बॉयफ्रेंड मोनू मध्य प्रदेश के भांडेर क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों पड़ोसी हैं। करीब पांच साल पहले दोनों समथर के स्कूल में साथ पढ़ते थे। दसवीं तक साथ रहे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पत्नी पर शक होने के बाद उसने उसके गांव में जानकारी जुटाई। वहां ग्रामीणों ने उसे बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी और बॉयफ्रेंड को समथर में साथ पकड़ा गया था। इसके बाद पत्नी के पिता को भी दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। पत्नी ने अफेयर से किया इनकार वहीं, पत्नी ने पकड़े गए युवक को बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसने इंस्टाग्राम आईडी से उसका नंबर लिया था। वह उस युवक को सिर्फ जानती है। लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध नहीं है। वह जबरन उसके घर में घुस आया था। उसने उसके साथ रेप भी किया था। ये खबर भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस रोकी, 3 की मौत: रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे, ड्राइवर बाथरूम के लिए उतरा, ट्रक ने टक्कर मारी सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल हैं। इनमें 5 गंभीर है। गुरुवार तड़के 5.30 बजे ड्राइवर को पेशाब लगी। उसने एक्सप्रेस-वे पर थोड़ा किनारे करके बस को रोक दिया। नीचे उतरकर चला गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और पीछे से बस में घुस गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बेटे-बहू ने 24 घंटे लाश नहीं उठाने दी:बोले- मां रास्ते के लिए 2 साल दर-दर भटकीं, घर से बेटियों की शादी तक नहीं कर पाईं
    Next Article
    रक्षाबंधन पर बाबा विश्वनाथ को सबसे पहले बांधी गई राखी:महादेव स्वरूप का फूलों के रक्षाबंधन से श्रृंगार, भगवान को राखी बांधने पहुंच रहीं महिलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment