Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाचा ने मासूम भतीजी की गला-दबाकर मार डाला:पुलिस से बचने के लिए शव कपड़े में लपेटकर लकड़ियों के नीचे छिपाया

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच में 9 माह की मासूम को चाचा ने गला दबाकर हत्या कर दिया। बच्ची के शव को एक कमरे में कपड़े से लपेटकर लकड़ियों के नीचे दबा दिया। बुधवार को दोपहर 3 बजे मासूम घर में सो रही थी। घर में कोई मौजूद नहीं था। घर लौटने पर परिजनों ने आरोपी से बच्ची के बारे में पूछा तो वह हिचकिचाकर वहां से भाग गया। मां ने घर में जाकर देखा तो लकड़ियों के नीचे बच्ची का शव कपड़े में लिपटा पड़ा था। शव देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिवार में मची चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मां के तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना सुजौली थाना क्षेत्र का है। देखें दो तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना चफरिया ग्राम पंचायत की हरिजन बस्ती में रहने वाले सुनीता पत्नी राजकुमार अपने दो बेटे गोपाल (28) और सुरेंद्र (22) के साथ रहती है। बुधवार को परिवार के लोग पड़ोस में गए थे। घर में सुरेंद्र की 9 माह की बच्ची अंजू चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान घर पर बच्ची का चाचा सुरेंद्र भी मौजूद था। परिवार के लोग जब कुछ देर बाद वापस लौटे, तो बच्ची चारपाई पर वापस नहीं मिली। बच्ची की मां रीना परेशान होकर वह उसे ढूंढने लगी। इस दौरान उसने घर पर मौजूद देवर सुरेंद्र पाल से बच्ची के बारे में पूछा तो वह झिझक गया और घर से बाहर भाग गया। मां रीना बच्ची को ढूंढते हुए एक कमरे में पहुंची, जहां उसने बच्ची के शव को कपड़े में लिपटा और लकड़ियों से दबा हुआ देखा। यह देखकर वह रोने और चिल्लाने लगी। पुलिस ने आरोपी चाचा को पकड़ा चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार सहित गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थस से साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी चाचा को हिरासत में लिया। आरोपी सुरेंद्र की मां व बच्ची की दादी सुनीता ने आरोप लगाया कि बेटे सुरेंद्र ने अपनी भतीजी अंजू की हत्या की है। सुरेंद्र साईको है। उसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी व बच्चे से भी मारपीट करता है। इसलिए मैने बहु को मायके भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मां रीना की तहरीर पर आरोपी देवर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुला नाला पाने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी:गंदगी हटाने और स्लैब लगाने पर दिया जोर
    Next Article
    प्लास्टिक छोड़ जूटबैग और कांच के उपयोग का दिया संदेश:हरदोई रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी भी आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment