Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीफ इंजीनियर बोले- TRP पाने के लिए चिल्लाओ मत:मेरठ नगर निगम में हंगामा, चीफ इंजीनियर और पार्षद आमने-सामने

    19 hours ago

    1

    0

    जो भी जानना चाहते हो उसकी लिखित में मांग कीजिए इस प्रकार TRP पाने के लिए मीडिया के सामने मत चिल्लाओ… ये कहना था मेरठ नगर निगम के चीफ इंजिनियर प्रमोद कुमार सिसौदिया का पार्षद संजय सैनी से जो अन्य पार्षदों के साथ निगम पहुंचे थे। मेरठ नगर निगम में चीफ इंजिनियर प्रमोद कुमार सिसौदिया के ऑफिस में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ,दरअसल वार्ड 50 के पार्षद संजय सैनी कुछ अन्य पार्षद पवन चौधरी, रचित गुलाठइी आदि के साथ निगम पहुंचे और नगरआयुक्त के कैंप कार्यालय के पास बन रही एक निर्माणधीन बिल्डिंग के कार्य आदेश और अन्य जानकारी मांगने लगे। इसको लेकर पार्षद और इंजिनियर के बीच खूब कहा सुनी हुई। जनहित के कार्य नहीं कर रहा निगम- सैनी पार्षद संजय सैनी ने कहा कि जिन जनहित के मुद्दों जैसे नाली निर्माण, सड़क, पार्कों का सौंर्दयकरण आदि के प्रस्ताव जो पार्षद अपने वार्डों से लेकर आते हैं उन्हे अस्वीकृत कर दिया जाता है और जो कार्य जनहित के नहीं हैं उनपर कुछ लोगों के स्वार्थ के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है। किन नियमों पर तैयार हो रही बिल्डिंग पार्षद ने आरोप लगाया कि जिस बिल्डिंग को कैप कार्यालय के पास बनाया जा रहा है उसको न ही तो कार्यकारिणी से पास कराया गया है और न ही सरकारी बिल्डिंग में जिला अधिकारी से परमिशन ली गई है। गुपचुप तरीके से करोड़ों रूपयों का हेर फेर कुछ निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है। कार्य आदेश नहीं दिखा पाया निगम उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी बताते है कि 17 -6 बी के तहत यह कार्य किया जा रहा है। नियम अनुसार इसके तहत कार्य जब होता है जब कोई आपातकालीन स्थिति हो। हम इसका जवाब मांगते हैं कि क्या ऐसी मजबूरी रही कि जनहित के कार्य छोड यह कार्य पहले कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह कानपुर पंहुचे:बोले- अखिलेश 2027 की हार से पहले मुंह छुपाने का अभ्यास कर रहे, बजट पर संवाद किया
    Next Article
    कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी हाउस अरेस्ट:लखनऊ में विधानसभा घेराव में शामिल होने जा रहे थे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment