Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amit Shah's West Bengal Visit | अमित शाह का बंगाल दौरा! मायापुर ISKCON मुख्यालय में आध्यात्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

    3 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित मायापुर का दौरा करेंगे। वे यहाँ इस्कॉन (ISKCON) के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने इस दौरे की पुष्टि की है।इसे भी पढ़ें: Kuno National Park | कूनो नेशनल पार्क में खुशियां! मादा चीता 'गामिनी' ने तीन शावकों को जन्म दिया  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के नेताओं ने यह जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि शाह नदिया जिले में स्थित मंदिर में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। उन्होंने बताया कि शाह का यह दौरा हाल के महीनों में राज्य के सबसे छोटे दौरों में से एक होगा।इसे भी पढ़ें: Sri Lankan Cancel MP Pensions | श्रीलंका में ऐतिहासिक बदलाव: सांसदों की पेंशन खत्म, दिसानायके सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा  नेताओं के बताया कि शाह मंदिर परिसर में करीब दो घंटे रहेंगे। शाह आध्यात्मिक सभा में शामिल होने से पहले इस्कॉन के संस्थापक ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।मायापुर: इस्कॉन का वैश्विक केंद्रमायापुर को 'आध्यात्मिक राजधानी' के रूप में जाना जाता है। यहाँ बन रहा 'चंद्रोदय मंदिर' दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्मारकों में से एक है। अमित शाह का यहाँ आना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी सम्मान देता है।दौरे का महत्वहालांकि यह एक संक्षिप्त और आध्यात्मिक यात्रा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। नदिया जिला अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है, और इस्कॉन मुख्यालय में शाह की उपस्थिति बंगाल के सांस्कृतिक ताने-बाने से जुड़ने के एक प्रयास के रूप में देखी जा रही है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के साथ चलने को राजी हुआ कनाडा, India AI Impact Expo में होगा शामिल
    Next Article
    Kuno National Park | कूनो नेशनल पार्क में खुशियां! मादा चीता 'गामिनी' ने तीन शावकों को जन्म दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment