Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइनीज मांझे से कटी डॉक्टर की अंगुली:अलीगढ़ के इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

    9 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के जिला मलखान सिंह अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. फारुख अंसारी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। हादसा इतना खौफनाक था कि अगर डॉक्टर पलक झपकते ही अपना हाथ आगे न करते, तो मांझा उनकी गर्दन रेत देता। खुद को बचाने की में डॉक्टर की छोटी अंगुली लगभग कटकर खाल के सहारे लटक गई। जमालपुर निवासी डॉ. फारुख रविवार को अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। रसलगंज में ​अग्रसैन चौक पर अचानक चाइनीज मांझा सामने आ गया। मांझे से गर्दन बचाने के लिए डॉक्टर ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। तेज धार वाले मांझे के कारण छोटी अंगुली कटकर लटक गई। हाथ होने लगा सुन्न मौके पर मौजूद राहगीरों ने लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जब उनके हाथ में सुन्नपन बढ़ने लगा और हालत बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज से भी उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया। नर्व, आर्टरी और टेंडन कटी जिला अस्पताल के CMS डॉ. जगवीर सिंह वर्मा ने बताया कि मांझे ने अंगुली की नर्व, आर्टरी और टेंडन (नसों और मांसपेशियों के जोड़) को पूरी तरह काट दिया है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अब केवल माइक्रो-सर्जरी ही उनकी अंगुली को बचा सकती है। चाइनीज मांझे से हो चुके हैं हादसे ​अलीगढ़ में चाइनीज मांझे का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले स्कूटी से जा रही बालिका रामघाट रोड पर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इससे पहले एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। वहीं, पुलिस–प्रशासनिक स्तर पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में टीचर ने दलित छात्रा से किया दुष्कर्म:प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया
    Next Article
    शहरी क्षेत्रों में फैमिली आईडी के सिर्फ 27% आवेदन स्वीकृत:ग्रामीण क्षेत्रों में योजना ने पकड़ी रफ्तार, विशेष अभियान की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment