Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टीचर ने दलित छात्रा से किया दुष्कर्म:प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 13 वर्षीय दलित किशोरी से उसके ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने जीवन बर्बाद करने की धमकी देकर छात्रा को चुप करा दिया। गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 9वीं की छात्रा है पीड़िता पीड़िता मूलरूप से बिजनौर जनपद की रहने वाली है और वर्तमान में परिवार के साथ सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहती है। वह कक्षा-9 की छात्रा है। उसके माता-पिता सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अवध विहार योजना स्थित गोमती एन्क्लेव निवासी वीर सिंह यादव उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोपी मूलरूप से बांदा जिले के बबेरू का रहने वाला है। 20 दिन में कई बार दुष्कर्म किया आरोप है कि 22 जनवरी को किशोरी के माता पिता दफ्तर गए थे। दादी घर के बाहर धूप में बैठी थीं। तभी घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जीवन खराब करने की धमकी दी। लोकलाज के चलते किशोरी शांत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दोपहर में आने लगा और ब्लैकमेल कर 12 फरवरी तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बात बताई। माता-पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में बंद मकान से मिला किराएदार का शव:5 साल से परिवार से अलग रह रहे थे, दुर्गंध आने पर पुलिस ने तुड़वाया ताला
    Next Article
    चाइनीज मांझे से कटी डॉक्टर की अंगुली:अलीगढ़ के इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment