Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती CNG कार में आग लगी, ड्राइवर जिंदा जला:सीट पर जलती हड्डियां मिलीं, लखनऊ एयरपोर्ट से बाराबंकी गया था

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में चलती टाटा टियागो कार में भीषण आग लग गई। ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। राहगीर दौड़कर पहुंचे तो कार की सीट पर उसकी हड्डियां जल रही थीं। पूरी कार जलकर राख हो गई थी। ड्राइवर लखनऊ एयरपोर्ट से सवारियों को बाराबंकी छोड़कर लौट रहा था। हादसा शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे का बताया जा रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे लोग पहुंचे तब हादसे का पता चला। हादसा जिला मुख्यालय से 33 किमी दूर सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर प्रदीप कुमार की पहचान की। वह बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाला था। उसने चार महीने पहले ही सीएनजी कार खरीदी थी। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद कार में बची हड्डियां और राख को पैक कर फॉरेंसिक टीम जांच के लिए साथ ले गई। 2 तस्वीरें देखिए- बताया जाता है कि खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में 4 प्रांतों के 15 हिस्से करने की तैयारी:पंजाब-सिंध में नवाज और भुट्टो परिवार कमजोर होंगे, आर्मी चीफ मुनीर ताकत बढ़ाना चाहते हैं
    Next Article
    यूपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट:लखनऊ बाढ़- 12वें दिन भी बढ़ रही गोमती, गोंडा में 7 हजार लोग बाढ़ में फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment