Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती स्कूल वैन से उठा धुएं का गुबार, भगदड़, VIDEO:इटावा में 3 बच्चे चोटिल, कुल 10 थे सवार, ड्राइवर छोड़कर भागा, BSA बोले- कार्रवाई होगी

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों ने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। अफरा-तफरी में कूदते समय 3 बच्चे गिरकर घायल हो गए। धुएं के कारण बच्चों का दम घुटने लगा। आग लगते ही ड्राइवर भी अपनी जान बचाने के लिए वैन को छोड़कर भाग निकला। धुआं कम होने के बाद वह वापस पहुंचा और बच्चों को वैन में बिठाकर आगे रवाना हो गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो देर रात सामने आया है। वीडियो में वैन से धुएं का गुबार निकलते हुए और बच्चों को वैन से कूदकर सामने के एक मकान में भागकर छिपते हुए देखा जा सकता है। घटना को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन पहले से ही खराब थी, रास्ते में कई बार बंद हो चुकी थी। ड्राइवर ने बच्चों से धक्का भी लगवाया था। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर भरथना थाना क्षेत्र की है। हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से जानिए... भरथना क्षेत्र के नगला गनू के पास मंगलवार दोपहर बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अचानक खराब होकर धुआं छोड़ने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वैन के अंदर धुआं भरते ही छोटे-छोटे बच्चों में चीख-पुकार शुरू हो गई। घबराए बच्चों ने खुद ही वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान भगदड़ जैसे हालात में तीन बच्चे चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद करीब 10 बच्चों को लेकर मैजिक वैन गांवों की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन नगला गनू के पास पहुंचा, तेज आवाज के साथ अचानक बंद हो गया और उससे धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में वैन के अंदर धुएं का गुबार भर गया, जिससे बच्चे घबरा गए और रोने-चिल्लाने लगे। बताया गया कि धुआं बढ़ता देख चालक घबरा गया और कुछ समय के लिए मौके से हट गया। ऐसे में बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही दरवाजा खोलकर बाहर निकलना शुरू कर दिया। कई बच्चे डर के कारण कूद पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन से उतरने के दौरान मची भगदड़ में तीन बच्चे चोटिल हो गए। इनमें अंशुल यादव का बेटा शिवांश (कक्षा 2) और बेटी शिवानी (कक्षा 6) शामिल हैं, साथ ही एक अन्य बच्चा भी चोटिल हुआ। सभी बच्चों को मामूली चोटें आईं और बिना अस्पताल जाए घर ले जाया गया। पहले से खराब थी वैन, बच्चों से लगवाया गया धक्का बच्चों और अभिभावकों के अनुसार वैन पहले से ही खराब हालत में थी। सुबह स्कूल में भी वह स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिसे धक्का लगाकर चालू किया गया। रास्ते में ओवरब्रिज के पास भी वैन बंद हो गई थी और बच्चों से धक्का लगवाया गया। इसके बावजूद वाहन को ठीक कराए बिना बच्चों को बैठाकर चलाया गया। चालक कुछ देर बाद लौटा, दूसरी गाड़ी से भेजे गए बच्चे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धुआं निकलने के बाद चालक मौके से चला गया था। जब स्थिति सामान्य हुई तो वह वापस आया। बाद में स्कूल की दूसरी गाड़ी से बच्चों को घर भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों में आक्रोश, जांच के बाद कार्रवाई की बात घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सर्वेश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… प्रेमिका के पति को फोटो भेजे, भाई ने गोली मारी:6 साल का अफेयर, शादी में गरीबी आड़े आई; अलीगढ़ के अस्पताल में मर्डर की कहानी ​अलीगढ़ में एक अस्पताल में 16 मार्च को सिपाही ने बहन के प्रेमी की हत्या कर दी थी। पुलिस और गांववालों ने इसको लेकर कई ऐसी बातें बताईं, जो चौंकाने वाली हैं। दरअसल, यह हत्याकांड एक लव स्टोरी की वजह से हुआ। मारा गया युवक सिपाही की बहन से मोहब्बत करता था। बहन भी उसे दिल से चाहती थी। लेकिन, इस बीच बहुत कुछ ऐसा हुआ, जो हत्या की वजह बना। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के 437 परिषदीय विद्यालयों को 'निपुण-विद्यालय' घोषित किया गया:प्रशिक्षुओं ने शासन को सौंपी थी रिपोर्ट, शिक्षकों और छात्रों में उत्साह
    Next Article
    मोबाइल हैक कर लखनऊ का स्कूल उड़ाने की धमकी:वकील के नाम से बना वॉट्सएप ग्रुप, पैसे मांगकर कर रहा परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment