Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के 437 परिषदीय विद्यालयों को 'निपुण-विद्यालय' घोषित किया गया:प्रशिक्षुओं ने शासन को सौंपी थी रिपोर्ट, शिक्षकों और छात्रों में उत्साह

    2 hours ago

    1

    0

    शिक्षा के क्षेत्र में गोंडा जिले के परिषदीय विद्यालयों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जहां पर गोंडा जिले के 437 परिषदीय विद्यालयों को 'निपुण भारत मिशन' के तहत 'निपुण विद्यालय' घोषित किया गया है। यह घोषणा डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार की गई विस्तृत आकलन रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें इन स्कूलों के छात्रों ने शैक्षिक मानकों को पूरा किया है। फरवरी माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं को जिले के विभिन्न स्कूलों में भेजा गया था। इन प्रशिक्षुओं ने सीधे बच्चों के साथ संवाद कर उनके पठन-पाठन, गणितीय कौशल और बुनियादी साक्षरता का आकलन किया। प्रशिक्षुओं द्वारा शासन को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर इन विद्यालयों का चयन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने चयनित स्कूलों की सूची जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को विशेष निर्देश दिए हैं। सभी 437 चयनित विद्यालयों की दीवारों पर अब 'निपुण विद्यालय' का लोगो पेंट कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन स्कूलों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि जिले में यह योजना वर्ष 2023 से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 437 स्कूलों का निपुण घोषित होना विभाग और शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम है। अगली बार प्रयास किया जाएगा इसके दुगना विद्यालय निपुण विद्यालय घोषित हो। अमित सिंह ने यह भी बताया कि विभाग का लक्ष्य यहीं समाप्त नहीं होता। आने वाले समय में जिले के अन्य स्कूलों को भी इस श्रेणी में लाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। इस घोषणा से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है, और विभाग का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। सभी को इसी तरीके से काम करना चाहिए ताकि उनके भी विद्यालय निपुण विद्यालय बन सके और उनका भी नाम जिले में हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग:फर्नीचर, कपड़े और राशन जलकर राख; फायर ब्रिगेड टीम ने काबू पाया
    Next Article
    चलती स्कूल वैन से उठा धुएं का गुबार, भगदड़, VIDEO:इटावा में 3 बच्चे चोटिल, कुल 10 थे सवार, ड्राइवर छोड़कर भागा, BSA बोले- कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment