Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, बाल-बाल बचा:लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की घटना, RPF ने अस्पताल भेजा

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से एक यात्री की जान बच गई। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर गया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और RPF ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया। ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ते समय यात्री विक्रम सिंह (पुत्र बरसाती), निवासी गोरखपुर का अचानक संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने के कारण वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच से ट्रैक पर गिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे कर्मचारियों की फुर्ती से बची जान ड्यूटी पर तैनात SSE/TXR अनिल यादव ने स्थिति को देखते हुए तुरंत सतर्कता दिखाई और घटना की जानकारी डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (कॉमर्शियल) और आउटडोर स्टेशन मास्टर एपी सिंह को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। आरपीएफ, जीआरपी और कर्मचारियों ने मिलकर बचाया घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। सभी ने समन्वय के साथ सावधानीपूर्वक यात्री को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया यात्री को बाहर निकालने के बाद स्टेशन पर मौजूद 24 घंटे उपलब्ध इमरजेंसी मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद आगे के इलाज के लिए एम्बुलेंस से बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, भाई ने मानसिक बीमारी बताई
    Next Article
    नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट खराब, सीढ़ियों से चढ़ीं मेयर:अधिकारियों को फटकारा- 1 महीने से काम नहीं किया, कल से दरबार ग्राउंड पर लगेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment