Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत:आधार कार्ड से हुई पहचान, पत्नी को लेने जा रहा था

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पंजाब से अपने घर पूर्णिया जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने शव को अज्ञात में रखवा दिया था, लेकिन जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। सूचना मिलने पर परिजन भरथना पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। पंजाब में करता था प्राइवेट नौकरी मृतक की पहचान दशरथ ऋषि पुत्र मिट्ठू ऋषि निवासी चरैया रेहठआ जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई। वह लुधियाना के ताजपुर थाना क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका परिवार भी वहीं उसके साथ रहता था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। परिवार के अनुसार वह मेहनती स्वभाव का था और घर की जिम्मेदारी निभा रहा था। पत्नी को लेने जा रहा था पूर्णिया परिजनों ने बताया कि दशरथ अपनी पत्नी संगीता को लेने उसके मायके गांव हरराही जिला पूर्णिया जा रहा था। वह 9 फरवरी को पंजाब से ट्रेन से निकला था। 10 फरवरी की रात भरथना रेलवे स्टेशन के बी 20 के पास चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को हुई पहचान और पोस्टमार्टम हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रखवा दिया था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। गुरुवार को बड़े भाई शम्भू ऋषि, छोटे भाई सोमन और मामा सुबोध ऋषि समेत पांच लोग भरथना पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम कराया गया। रक्तदाता समूह के सहयोग से अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छप्पर में आग लगने से एक गाय-दो बछड़े जिंदा जले:कुड़वार में एक अन्य गाय भी झुलसी, घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
    Next Article
    खेत में काम कर रही महिला की गला रेतकर हत्या:खाना लेकर पहुंचे बच्चों ने देखा मां का शव, गर्दन पर गहरे घाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment