Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छप्पर में आग लगने से एक गाय-दो बछड़े जिंदा जले:कुड़वार में एक अन्य गाय भी झुलसी, घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

    4 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में देर रात छप्पर में अचानक आग लगने से एक गाय और दो बछड़े जिंदा जल गए। हादसे में एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें और धुआं उठने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टी, हैंडपंप और और अन्य निजी संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल और हल्का लेखपाल विवेक पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई। पशुपालक को करीब तीन लाख के नुकसान का अनुमान है। घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब 2.30 बजे कुड़वार थानाक्षेत्र के हरखीपुर वीरापुर में हुई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… दरअसल, पशुपालक राम अवध मौर्य अपने मवेशियों को रोज की तरह बुधवार को भी छप्पर के नीचे बांधकर परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब 2.30 बजे अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक गाय और दो बछड़े जिंदा जल गए। हादसे में एक गंभीर रूप से झुलस गई। छप्पर जलकर राख हुआ घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छप्पर के नीचे मवेशियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दो बछड़े समेत तीन की मौत हो चुकी थी। हादसे में एक अन्य गाय लगभग 65 प्रतिशत तक झुलस गई। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। झुलसी गाय का घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी गाय का उपचार किया। थाना प्रभारी कुड़वार तरुण पटेल ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, पता किया जा रहा है। मुआवजे की कार्यवाही की जा रही है। ये खबर पढ़ें… अलीगढ़ में दामाद से शादी करने वाली सास थाने पहुंची अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी बेटी की शादी से 10 दिन पहले पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार हो गई थी। पूरी खबर पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भाकियू (टिकैत) का विरोध:पीलीभीत से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, किसान विरोधी बताया
    Next Article
    चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत:आधार कार्ड से हुई पहचान, पत्नी को लेने जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment