Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चुनाव से पहले नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बात की:इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया

    18 hours ago

    1

    0

    इजराइल में चुनाव से 5 दिन पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। नेतन्याहू ने मोदी को अगले साल 12 मई को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बातचीत की जानकारी देते हुए मोदी को अपना मित्र बताया। नेतन्याहू के मुताबिक, मोदी ने निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ते हैं। मोदी ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की भी सराहना की। भारतीय पायलट स्मित मच्छर को भी मिल चुका न्योता नेतन्याहू ने इससे पहले फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात की थी। उन्होंने स्मित को भारत और इजराइल के लोगों का हीरो बताया था और उन्हें इजराइल आने का न्योता दिया था। उस बातचीत में नेतन्याहू ने कहा था कि वे स्मित और अपने मित्र नरेंद्र मोदी को इजराइल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। अब उन्होंने मोदी से सीधे बात कर इस निमंत्रण का जिक्र किया है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में ओमानी को-पायलट हमाद अल-हमामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया था। हमले के दौरान विमान तेजी से नीचे आने लगा। यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया। इसके बाद दो अन्य पायलटों ने विमान की कमान संभाली और उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा। विमान में 172 लोग सवार थे। मोदी बोले- नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालात पर बात हुई प्रधानमंत्री मोदी ने X पर बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालिया हालात पर चर्चा की और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बहाल करने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया। इजराइल में स्वतंत्रता दिवस पर 12 मशालें जलाने की परंपरा 27 अक्टूबर को इजराइल में चुनाव इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। यह गाजा युद्ध और लेबनान-ईरान के साथ संघर्ष के बाद पहला चुनाव है। इसे नेतन्याहू के नेतृत्व और उनकी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह की तरह देखा जा रहा है। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है। चुनाव में सुरक्षा, युद्ध और सरकार की नीतियां अहम मुद्दे हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… जेलेंस्की को अमेरिकी अफसरों ने बंद कमरे में फटकार लगाई:कहा- ट्रम्प आपसे बहुत नाराज हैं, यूक्रेनी राष्ट्रपति को सफाई देनी पड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दूसरों की आलोचना करें तो ठीक, लेकिन कोई उन्हें जवाब दे दे तो वे नाराज हो जाते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को एक बार फिर इसका सामना करना पड़ा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू हारे या जीतें, फिलिस्तीनियों की मुश्किलें बरकरार रहेंगी:पक्ष-विपक्ष कोई अलग देश बनाने को तैयार नहीं, वामपंथी पार्टियों ने भी एजेंडा बदला
    Next Article
    अफसर के चेहरे पर चालान फेंकने पर ₹3 लाख जुर्माना:गलत जगह गाड़ी लगाई थी; कोर्ट ने 40 गुना ज्यादा पेनल्टी लगाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment