Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफसर के चेहरे पर चालान फेंकने पर ₹3 लाख जुर्माना:गलत जगह गाड़ी लगाई थी; कोर्ट ने 40 गुना ज्यादा पेनल्टी लगाई

    17 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन के कॉर्नवाल में गलत जगह गाड़ी खड़ी करने पर एक शख्स का चालान कटा। उसने चालान भरने से मना किया और महिला अफसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंक दिया। उसे 60 पाउंड यानी 7600 रूपए देने थे। लेकिन जब मामला कोर्ट पहुंचा तो पेनल्टी 40 गुना बढ़ गई। 14 अक्टूबर को सुनवाई के बाद अदालत ने शख्स पर लगभग 3 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया। गलत जगह पार्क की थी कार ब्रिटेन की न्यूज वेबसाइट मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी व्यक्ति का नाम स्टीफन लैंग है। महिला अफसर ने उसकी कार की विंडस्क्रीन पर चालान लगाया था। लैंग ने चालान फेंका और वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब महिला अफसर जमीन से चालान उठाकर दोबारा कार पर लगाने लगी, तो लैंग वापस आया। उसने चालान फिर से हटाया, उसे मसल दिया और महिला की तरफ फेंक दिया। कोर्ट में भी पेश नहीं हुआ आरोपी पूरी पार्किंग में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। कॉर्नवाल काउंसिल के मुताबिक, लैंग को 20 नवंबर 2025 को कचरा फैलाने के मामले में दोषी पाया गया था। उसे कोर्ट ने 250 पाउंड (करीब 32 हजार रुपए) का पेनल्टी नोटिस दिया गया था। लेकिन उसने जुर्माना नहीं भरा। रिमाइंडर भेजने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद भी भुगतान नहीं किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। लैंग कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसकी गैरमौजूदगी में उसे दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने उस पर 250 पाउंड का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 1,920.90 पाउंड कानूनी खर्च और 100 पाउंड विक्टिम सरचार्ज यानी पीड़ित के लिए अतिरिक्त शुल्क देने का आदेश दिया। इस तरह कुल रकम 2,270.90 पाउंड (लगभग 3 लाख रुपए) हो गई। ब्रिटेन में कचरा फैलाने पर कितना जुर्माना लगता है? ब्रिटेन में सार्वजनिक जगह पर कचरा फैलाने के लिए आम तौर पर 12,650 रुपए का पेनल्टी नोटिस दिया जाता है। गलत जगह कार पार्क करने पर 7,600 से 19000 रुपए की पेनाल्टी लगती है। स्थानीय प्रशासन इसे 8 हजार से 63 हजार रुपए के बीच तय कर सकता है। कार से कचरा बाहर फेंकने पर भी 63 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति पेनल्टी नोटिस का भुगतान नहीं करता या मामले को अदालत में चुनौती देता है, तो मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोषी पाए जाने पर जुर्माना 3 लाख रुपए तक पहुंच सकता है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ: UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनाव से पहले नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बात की:इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया
    Next Article
    दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ:UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment