Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:झांसी में कमरे में लटका मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए नमूने

    22 hours ago

    1

    0

    झांसी के पूंछ कस्बे में शादी के महज 12 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार को हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका की पहचान रामनगर उरई निवासी नंद किशोर की पुत्री रंजना वर्मा के रूप में हुई है। रंजना का विवाह पूंछ निवासी देवेंद्र वर्मा से 12 फरवरी को संपन्न हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रंजना ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देवेंद्र वर्मा स्वर्गीय हरिशंकर वर्मा के बड़े पुत्र हैं। देवेंद्र और उनके छोटे भाई रविंद्र वर्मा होटल में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविंद्र की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी, जबकि देवेंद्र की शादी हाल ही में हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा देवेंद्र नाथ मिश्रा और तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना से मृतका के परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारबाग की राजा मंडी में 6 कुंतल खोया पकड़ा:FSDA टीम ने 4 नमूने भरे, होली पर मिलावटी खोया खपाने की तैयारी
    Next Article
    भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:दिल्ली एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment