Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग के रविंद्रालय में 14 दिवसीय सिल्क-हैंडलूम एक्सपो शुरू:एमएसएमई मंत्री राकेश सचान करेंगे उद्घाटन, 2 मार्च तक चलेगा आयोजन

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के रविंद्रालय में से सिल्क एवं हैंडलूम एक्सपो की शुरुआत हो गई है। चारबाग स्टेशन के सामने आयोजित यह 14 दिवसीय प्रदर्शनी 2 मार्च तक चलेगी। एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान द्वारा किया जाएगा। 60 स्टॉल पर सिल्क और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी इस एक्सपो में कुल 60 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां सिल्क और सिल्क से बने अलग-अलग उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है। आगंतुकों को यहां सिल्क साड़ियां, कपड़े, रेडीमेड परिधान और अन्य सिल्क उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही हैंडक्राफ्ट और हैंडलूम से जुड़े उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। पहली बार आयोजित हो रहा विशेष सिल्क-हैंडक्राफ्ट एक्सपो हैंडलूम एंड टेक्सटाइल विभाग के इंस्पेक्टर अनूप कुमार मौर्य ने बताया कि इस तरह का संयुक्त सिल्क और हैंडक्राफ्ट एक्सपो पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश के दुकानदारों और कारीगरों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि स्थानीय उद्योग को बढ़ावा मिल सके। आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो न केवल व्यापार को प्रोत्साहन देगा बल्कि पारंपरिक हस्तशिल्प और सिल्क उद्योग को नई पहचान भी दिलाएगा। 14 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन से शहरवासियों को विविध उत्पादों की खरीदारी का मौका मिलेगा, वहीं स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में चोर व स्क्रैप डीलर की जोड़ी गिरफ्तार:सरकारी अस्पताल से चुराई 39 बैटरी, 3 दिन प्रभावित रहा था ओपीडी पंजीकरण
    Next Article
    कुशीनगर में प्रेमी-संग भागने के बाद मां को भूली बेटी:कोतवाली में तीन महीने बाद वापस लौटी, बोली- मैं आपको नही पहचानती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment