Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में प्रेमी-संग भागने के बाद मां को भूली बेटी:कोतवाली में तीन महीने बाद वापस लौटी, बोली- मैं आपको नही पहचानती हूं

    16 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के हाटा कोतवाली परिसर में पंचायत के बाद एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस दौरान उसने अपनी मां को पहचानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मां सड़क पर रोने लगी। अब जानिए पूरी मामले को विस्तार से… युवती लगभग तीन महीने पहले घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती के वापस लौटने पर थाने में दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में बेटी ने मां को पहचानने से किया इनकार मां ने आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान उसकी बेटी ने उसे पहचानने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटियों को पढ़ाया-लिखाया था, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है और दूसरी की पढ़ाई जारी थी। तीन महीने पहले लापता होने के बाद जब वह वापस लौटी, तो उसने अपनी मां को पहचानने से मना कर दिया। ग्राम प्रधान प्रत्याशी ने बताया- यह घटना तीन महीने पुरानी है और युवती बालिग है। पंचायत में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हुआ। युवती ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही, जिसके बाद पंचायत ने उसे अनुमति दे दी। कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी मनीष दीवान सिपाही की देखरेख में दोनों पक्षों से लिखित समझौता लिया गया। मनीष दीवान ने कहा- मामले में स्पष्ट है कि युवती बालिग है और उसने युवक के साथ जाने की बात कही है। कानूनन उसे रोका नहीं जा सकता। बेटी के जाने के बाद मां भारी मन से घर लौट गई। उसे इस बात का गहरा मलाल था कि जिस बेटी को उसने पाला-पोसा, उसी ने सबके सामने उसे पहचानने से इनकार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारबाग के रविंद्रालय में 14 दिवसीय सिल्क-हैंडलूम एक्सपो शुरू:एमएसएमई मंत्री राकेश सचान करेंगे उद्घाटन, 2 मार्च तक चलेगा आयोजन
    Next Article
    लखनऊ में जितेंद यादव पर गुंडा एक्ट लगा:खातों में 1.5 करोड़ कैश सीज, फौजियों से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment