Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सुनवाई आज:मेरठ के सौरभ की हत्या का पत्नी और उसके प्रेमी पर है आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज 27 मई को फाइनल बहस की दूसरी तारीख लगी है। आज पीड़ित पक्ष यानि सौरभ की तरफ से केस लड़ रह वकील अपनी दलीलें देंगे। इसमें सरकारी वकील डीजीसी केके चौबे पक्ष रखेंगे। सौरभ के माता, पिता ने निजी वकील के रूप में सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह को अपना केस दिया है। देशभर में चर्चित यह नीला ड्रम हत्याकांड एक बड़ा हत्याकांड है। जिसमें पत्नी मुस्कान पर प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी अफसर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है। पति, पत्नी के पाक रिश्ते को कलंकित करने वाले इस केस में अदालत बहुत गंभीर है। जिला जज स्वयं इस केस को पूरी बारीकी से देख रहे हैं। इसलिए केस में सरकारी वकील डीजीसी केके चौबे फाइनल बहस कर रहे हैं। जून मिड में आ सकता है फैसला केस में फाइनल बहस 21 मई के बाद शुरू हो चुकी है। पहले दिन डीजीसी ने मुकदमे की एफआईआर पढ़ी थी। साथ ही सभी 22 गवाहों के बयानों के बारे में अदालत को बताया था। जिससे यह साबित होता है कि सौरभ की हत्या साहिल, मुस्कान ने ही की थी। इनको सजा दी जाए। लेकिन अभी केस ट्रायल पर चल रहा है। फाइनल बहस शुरू हो चुकी है। फाइनल बहस पूरी होने के बाद इसमें अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपसाड़ कांड के आरोपी की उम्र पर आज आएगा फैसला:मेडिकल रिपोर्ट में 19 वर्ष उम्र आने के बाद बोर्ड ने सुरक्षित रखा था फैसला
    Next Article
    हिट एंड रन में बुजुर्ग महिला के उड़े चिथड़े:सुबह में पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थी, श्रावस्ती पुलिस ने खुरचकर इकट्ठा किया शव के अवशेष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment