Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारधाम यात्रा- 105 की मौत, 23 लाख श्रद्धालु पहुंचे:गर्मी बढ़ने से 14 दिन में 65 की जान गई; रजिस्ट्रेशन 42 लाख के पार

    22 hours ago

    1

    0

    चारधाम यात्रा शुरू होने के 39 दिनों के अंदर 105 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 2025 में यात्रा के शुरुआती 28 दिनों में यह आंकड़ा 56 मौतों का था और पूरी यात्रा के दौरान 83 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इस साल 14 मई को यह आंकड़ा 40 का था, यानी बीते 14 दिन में 65 लोगों की मौत हो गई। गर्मी बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इनमें से 104 यात्रियों की मौत स्वास्थ्य खराब होने के कारण हुई, जबकि एक श्रद्धालु की जान प्राकृतिक आपदा में गई। सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ में हुई हैं। केदारनाथ धाम में 50, जबकि बद्रीनाथ में 30, यमुनोत्री में 15 और गंगोत्री-गौमुख क्षेत्र में 10 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटों में टिहरी के देवप्रयाग में महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों (49 वर्षीय किशन नरहरि और 81 वर्षीय विमल ज्ञानोबा) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग अब तक चारधाम में पहुंच चुके हैं और रजिस्ट्रेशन 42 लाख के पार हो चुके हैं। सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल तैयारियों का दावा कर रही है, लेकिन बढ़ते मौत के आंकड़े यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य चुनौतियों और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी परेशानियों की गंभीरता भी दिखा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अधिकांश मौतें हार्ट अटैक, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, हाइपरटेंशन और अन्य स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं। सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ में सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल से अब तक चारधाम यात्रा में 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर से बड़ी संख्या में लोग बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। केदारनाथ में 9 लाख 01 हजार से ज्यादा, बद्रीनाथ में 6 लाख 42 हजार, यमुनोत्री में 4 लाख से ज्यादा और गंगोत्री में भी 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अब तक यात्रा के लिए 42 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। केदारनाथ के लिए 14 लाख 84 हजार, बद्रीनाथ में 12 लाख 68 हजार, गंगोत्री 7 लाख 41 हजार, यमुनोत्री 6 लाख 86 हजार और श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए 57 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मौतों के पीछे हाई एल्टीट्यूड, हार्ट अटैक और पुरानी बीमारियां स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चारधाम यात्रा में अब तक हुई अधिकांश मौतें स्वास्थ्य खराब होने, हार्ट अटैक और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस जैसी समस्याओं के कारण हुई हैं। यात्रा मार्ग ऊंचाई वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां ऑक्सीजन का स्तर कम होने और लगातार चढ़ाई की वजह से बुजुर्गों और पहले से बीमार यात्रियों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। यात्रा से पहले जारी की गई थी एडवाइजरी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सरकार ने कई समीक्षा बैठकें की थीं। सभी विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। सरकार का दावा है कि यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी, जिसमें बुजुर्गों, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने भी यात्रियों से सावधानी बरतने और शरीर में परेशानी होने पर तुरंत रुकने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री बोले- अति उत्साह भारी पड़ रहा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल ने कहा कि कई यात्री शरीर के संकेतों को नजरअंदाज कर तेजी से यात्रा पूरी करने की कोशिश करते हैं। इससे हार्ट अटैक और हाई एल्टीट्यूड की समस्या बढ़ जाती है। 19 अप्रैल से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसी दिन यमुनोत्री धाम में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की थी। रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई थी। कपाट खुलने के बाद से ही बाबा के दर पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ रहा है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही बद्री विशाल के दर्शन के लिए भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले गए थे चारधाम यात्रा के दूसरे पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही यमुना मैया के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। गंगोत्री धाम के कपाट के साथ शुरू हुई थी चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री और 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए थे। गंगोत्री में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की हुई थी, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए थे। कपाट खुलने के बाद से ही भागीरथी गंगा के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। चारों धामों के बारे में जानिए… ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं क्या आप भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 में जाने का प्लान कर रहे हैं, अगर हां तो दैनिक भास्कर की इस 'चारधाम यात्रा गाइड' में आपको मिलेगी पूरी जानकारी। इस गाइड में सभी काम की सूचनाएं एक जगह हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड-हरियाणा के इन्फ्लुएंसर्स फैला रहे हेट स्पीच:दिल्ली में देहरादून के ड्राइवर को पीटा, मारपीट के पुराने VIDEO वायरल कर रहे
    Next Article
    मुंबई की एक और सोसायटी में बकरों को लेकर विवाद:घाटकोपर इलाके की सोसायटी से बकरे निकालने पहुंची पुलिस, इलाके में तनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment