Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई की एक और सोसायटी में बकरों को लेकर विवाद:घाटकोपर इलाके की सोसायटी से बकरे निकालने पहुंची पुलिस, इलाके में तनाव

    23 hours ago

    1

    0

    मुंबई के मीरा रोड इलाके की सोसायटी में बकरे की कुर्बानी के लिए बनाए शेड को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को घाटकोपर इलाके में भी इसी मुद्दे पर विवाद हो गया। घाटकोपर की सागर पार्क हाउसिंग सोसाइटी में बकरे बाहर निकालने के लिए पुलिस पहुंची। यहां के रहवासियों ने बताया कि इस सोसायटी में करीब 25 बकरे हैं, जो बिना महानगर पालिका (BMC) की इजाजत के बिना कुर्बानी के लिए लाए गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घाटकोपर की सोसाइटी में बीजेपी नेता किरीट सौमैया भी पहुंचे हैं। BMC की दो गाड़ियां सोसायटी के अंदर पहुंची हैं। बकरों को निकालने की कोशिश हो रही है। फिलहाल, यहां से एक ही बकरा निकाला गया है। वहीं, दूसरा पक्ष बकरों को निकालने के लिए राजी नहीं है। ऐसे में तनाव बना हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र की राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त और पुणे महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि ऐसी घटनाओं का असर राज्य की कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर पड़ रहा है। मीरा रोड की सोसायटी में हुआ था विवाद मंगलवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया था। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया।दोपहर को मामला तब और बिगड़ गया जब विरोध कर रहे लोग सोसायटी के गेट पर जमा हो गए, नारे लगाए। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारधाम यात्रा- 105 की मौत, 23 लाख श्रद्धालु पहुंचे:गर्मी बढ़ने से 14 दिन में 65 की जान गई; रजिस्ट्रेशन 42 लाख के पार
    Next Article
    गुजरात के कच्छ से 1180 करोड़ की कोकीन जब्त:ब्राजील से आई खेप दिल्ली भेजने की तैयारी थी; तीन विदेशी गिरफ्तार, एक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment