Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेस ओलंपियाड-प्रज्ञानानंद ने अनीश गिरी को हराया:भारत ने नीदरलैंड्स को 3-1 से मात दी; गुकेश भी जीते

    9 hours ago

    2

    0

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे 46वें चेस ओलंपियाड के 5वें राउंड में भारतीय मेंस टीम ने नीदरलैंड्स को 3-1 से हरा दिया। आर प्रज्ञानानंद ने नीदरलैंड्स के नंबर-1 खिलाड़ी अनीश गिरी को हराया, जबकि वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने भी जीत दर्ज की। अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन के मुकाबले ड्रॉ रहे। इस जीत के साथ भारत 10 मैच पॉइंट के साथ उज्बेकिस्तान और जर्मनी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर है। प्रज्ञानानंद ने गिरी की लगातार चार जीत का सिलसिला रोका प्रज्ञानानंद और अनीश गिरी का मुकाबला करीब 5 घंटे चला। गिरी इससे पहले अपने चारों मुकाबले जीत चुके थे। प्रज्ञानानंद को गिरी ने ड्रॉ का ऑफर भी दिया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया और मुकाबला जारी रखा। आखिरकार प्रज्ञानानंद ने जीत दर्ज कर गिरी की विजयी लय रोक दी। गुकेश ने लामी को हराया बोर्ड-4 पर डी गुकेश ने नीदरलैंड्स के एरविन लामी को हराया। गुकेश की यह टूर्नामेंट में पांच मैचों में चौथी जीत है और उनके 4.5 अंक हो गए हैं। महिला टीम पोलैंड से 1.5-2.5 से हारी विमेंस में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को पोलैंड से 1.5-2.5 से हार मिली। आर वैशाली को अलेक्जेंड्रा माल्त्सेवस्काया ने हराया। कोनेरू हंपी और दिव्या देशमुख के मुकाबले ड्रॉ रहे। वंतिका अग्रवाल ने भी अपना मैच ड्रॉ खेला। पोलैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार तीसरी ओलंपियाड हार है। जर्मनी ने टॉप सीड अमेरिका को हराया राउंड-5 में बड़ा उलटफेर भी हुआ। पांचवीं सीड जर्मनी ने टॉप सीड अमेरिका को 2.5-1.5 से हराया। फ्रेडरिक स्वेन ने हंस नीमन को हराकर जर्मनी की जीत तय की। राउंड-5 के बाद पुरुष वर्ग में भारत, उज्बेकिस्तान और जर्मनी तीनों के 10-10 मैच पॉइंट हैं। अब उज्बेकिस्तान से मुकाबला राउंड-6 में भारतीय पुरुष टीम का सामना मेजबान और 2022 चैंपियन उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों टीमें 10-10 मैच पॉइंट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजराइल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया:दूसरे यूथ वनडे में आर्यवीर सहवाग हाफ सेंचुरी से चूके, यशबर्धन का शतक
    Next Article
    एडियाड में भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत:इंडोनेशिया को 17-1 से हराया, दीपिका-रुतुजा ने 3-3 गोल किए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment