Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडियाड में भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत:इंडोनेशिया को 17-1 से हराया, दीपिका-रुतुजा ने 3-3 गोल किए

    11 hours ago

    2

    0

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को एशियन गेम्स में इंडोनेशिया को 17-1 से हरा दिया। काकामिगाहारा में पूल-बी के मुकाबले में दीपिका सेहरावत, रुतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने 3-3 गोल किए। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। हाफ टाइम तक 9-0 की बढ़त दीपिका ने 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और रुतुजा ने गोल किए। दूसरे क्वार्टर में लालरेमसियामी, रुतुजा, साक्षी राणा, दीपिका और सुनेलिता ने गोल किए। हाफ टाइम तक भारत 9-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया ने किया एक गोल इंडोनेशिया के लिए इनेस अदियाता ने 32वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इसके बाद सलीमा टेटे, नवनीत कौर, इशिका, रुतुजा और दीपिका ने गोल कर तीसरे क्वार्टर तक भारत की बढ़त 14-1 कर दी। आखिरी क्वार्टर में नवनीत ने 56वें और 57वें मिनट में गोल किए। साक्षी राणा ने भी 57वें मिनट में गोल कर भारत की जीत 17-1 कर दी। दीपिका का लगातार दूसरा शानदार प्रदर्शन उज्बेकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 8 गोल करने वाली दीपिका ने इंडोनेशिया के खिलाफ 3 गोल किए। वह अब दो मैचों में 11 गोल कर चुकी हैं। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को थाईलैंड से होगा। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन मिलेगा। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजराइल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेस ओलंपियाड-प्रज्ञानानंद ने अनीश गिरी को हराया:भारत ने नीदरलैंड्स को 3-1 से मात दी; गुकेश भी जीते
    Next Article
    पटियाला NIS में नाबालिग महिला खिलाड़ी का यौन शोषण:कहा- ट्रेनिंग के वक्त विदेशी कोच ने गलत व्यवहार किया, पुलिस ने पासपोर्ट जब्त किया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment