Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में विधायक पर उत्पीड़न का आरोप:पीड़ित ने DM कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री के बैनर के साथ सत्याग्रह शुरू किया

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में एक व्यक्ति ने क्षेत्रीय विधायक पर उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। पीड़ित राम लखन सनातनी मुख्यमंत्री और विधायक की तस्वीरों वाले बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। भाजपा से जुड़े होने का दावा करने वाले राम लखन सनातनी ने सलोन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार कोरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधायक के इशारे पर उनके रिश्तेदार उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमका रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारियों को फोन कराकर भी दबाव बनवाया जा रहा है। पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप डीएम को दिए ज्ञापन में पीड़ित ने बताया कि डीह थाना क्षेत्र के शादीपुर कोटवा निवासी रामलखन मौर्य (सनातनी) के पूर्वजों का करीब 100 वर्ष पुराना मकान और जमीन है। आरोप है कि विधायक के रिश्तेदार बद्री प्रसाद कोरी, प्रदीप कोरी, दिलीप कोरी, विद्यावती, मनसा, ममता और रिंकी इस जमीन पर जबरन खड़ंजा लगवा रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी पक्ष के घर जाने के लिए पहले से ही दो अन्य रास्ते और एक पक्की सड़क मौजूद है। मारपीट और धमकी देने का भी आरोप राम लखन सनातनी ने आरोप लगाया कि विधायक के दबाव में कुछ लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने सलोन तहसील के एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, लेखपाल समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी मनमानी और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। 14 फरवरी को हुई घटना का भी जिक्र ज्ञापन में 14 फरवरी 2026 को हुई एक घटना का भी उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि पीड़ित के घर के पास विवाद हुआ था, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई और जबरन निर्माण कराने का प्रयास किया गया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि कई बार पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका यह भी कहना है कि कुछ अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। न्याय मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी रामलखन मौर्य का कहना है कि वे ठीक से सुन भी नहीं पाते और अपनी बात भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाते हैं। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, परिवार को सुरक्षा दी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने 16 मार्च 2026 से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने न्याय मिलने तक सत्याग्रह और धरना जारी रखने की बात कही है। बेटे ने बताया कोर्ट में भी चल रहा मामला शिकायतकर्ता के बेटे दुर्गेश ने बताया कि इस मामले में दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है, जो विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर कुछ अधिकारी पुलिस और पंचायत सचिव को साथ लेकर जबरन जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा से सलोन विधायक अशोक कोरी से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र-रामनवमी को लेकर मेरठ रेंज में सुरक्षा पुख्ता:96 शोभायात्राओं और 35 मेलों पर रहेगी नजर, 3 कंपनी पीएसी समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    प्रीपेड स्मार्ट मीटर से कटी 3 हजार घरों की बिजली:मैनपुरी में निगेटिव बैलेंस होते ही सप्लाई बंद, रिचार्ज के लिए पावर हाउसों पर लगी कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment