Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट की दो ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय सम्मान:राष्ट्रपति ने मनकुंवार प्रधान को नवाजा, छिवलहा प्रधान भी हुए पुरस्कृत

    23 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जनपद की दो ग्राम पंचायतों, मनकुंवार और छिवलहा, को जल जीवन मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जल महोत्सव-2026 के राष्ट्रीय मेगा इवेंट में इन्हें 'यूजर चार्ज कलेक्शन एंड फाइनेंशियल सस्टेनेबिलिटी' श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित मनकुंवार ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती रचना देवी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया। छिवलहा ग्राम पंचायत के प्रधान देवस्वरूप को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री ने पुरस्कृत किया। दोनों पंचायतों ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के संचालन और उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह में प्रभावी व्यवस्था स्थापित की है। जानकारी के अनुसार, मनकुंवार ग्राम पंचायत में 340 घरों और छिवलहा ग्राम पंचायत में 422 घरों को मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन और रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) तथा जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के संयुक्त प्रयासों से उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह की एक मजबूत प्रणाली विकसित की गई। ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जल उपयोगकर्ता शुल्क के महत्व से अवगत कराया गया। संचालन में भागीदारी के लिए प्रेरित ग्राम सभाओं और घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को योजना के संचालन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित शुल्क दर को ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। शुल्क संग्रह के लिए रजिस्टर संधारण, रसीद प्रणाली और बैंक खाते के माध्यम से पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में नियमित निगरानी व समीक्षा की गई। इस पूरी प्रक्रिया में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) तथा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ का मार्गदर्शन मिला। तकनीकी सहयोग भी प्रदान साथ ही, जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशन में समय-समय पर प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों ग्राम पंचायतों में उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उल्लेखनीय सुधार हुआ है और जलापूर्ति योजनाओं के सतत संचालन के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित हो सकी है। जनपद चित्रकूट की ग्राम पंचायतों को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से जल प्रबंधन का यह मॉडल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक बन रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया किशोर:फिरोजाबाद में खेत में चारा लेने गया था बच्चा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    वाराणसी में संतों ने किया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध:बोले - रामानंदी संप्रदाय के विरुद्ध टिप्पणी स्वीकार्य नहीं, शंकराचार्य कालनेमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment