Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने निजी अस्पताल ‘जीवन रेखा’ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। मामला मऊ थाना क्षेत्र के मंडौर गांव का है। सुमन पत्नी श्रीनाथ निषाद को सोमवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया था। वहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ‘जीवन रेखा’ अस्पताल का एक स्टाफ सदस्य उनके पास आया और बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिलाते हुए सुमन को अपने अस्पताल में भर्ती कराने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद सुमन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद सुमन की तबीयत बिगड़ने लगी। मंगलवार सुबह अस्पताल प्रबंधन ने उसे कौशांबी के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कौशांबी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कौशांबी के निषाद समाज के जिलाध्यक्ष अनिल निषाद ने आरोप लगाया कि सुमन की मौत ‘जीवन रेखा’ अस्पताल में ही हो चुकी थी, लेकिन जिम्मेदारी से बचने के लिए उसे दूसरे जिले भेज दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, नवजात शिशु को कौशांबी जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सुमन का शव चित्रकूट लाकर ‘जीवन रेखा’ अस्पताल के सामने रख दिया गया, जहां परिजन प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर सीओ अरविंद कुमार वर्मा और कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज की सूत मंडी में अनोखी होलिका स्थापित:क्राफ्ट पेपर से बनी होलिका की प्रतिमा, प्रहलाद गोद में बैठे
    Next Article
    कानपुर उधोग व्यापार दक्षिण युवा इकाई का गठन:40 पदाधिकारी बनाए गए, जीएसटी व FSDA खिलाफ आंदोलन का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment