Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर उधोग व्यापार दक्षिण युवा इकाई का गठन:40 पदाधिकारी बनाए गए, जीएसटी व FSDA खिलाफ आंदोलन का ऐलान

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में कानपुर दक्षिण युवा इकाई का गठन किया गया। श्यामनगर बाईपास चौराहे स्थित अवध ग्रांड होटल एवं गेस्ट हाउस में व्यापारी-उद्यमी समागम व होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 40 पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई। साथ ही सेंट्रल जीएसटी की नोटिस और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई से व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दोनों विभागों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की बात कही गई। अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कानपुर दक्षिण युवा इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। अनुज त्रिपाठी को अध्यक्ष, प्रखर श्रीवास्तव को वरिष्ठ महामंत्री, अर्पित राणा को महामंत्री, नितिन रतलानी को कोषाध्यक्ष, सौरभ पांडेय, विशाल गुप्ता (संगठन महामंत्री), राहुल अवस्थी, रजत गुप्ता, मनीष केसरवानी, राहुल श्रीवास्तव और सौरभ कुशवाहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अक्षत अवस्थी, अश्वनी गुप्ता, सौरभ सिंह, सूरज द्विवेदी, रोहित शुक्ला, मोहित तिवारी, चंदन श्रीवास्तव, अंकुर पांडेय, आदर्श ओमर और दिव्येश त्रिवेदी को उपाध्यक्ष बनाया गया। आकाश दीक्षित, अंकित श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, सुरेंद्र कुमार और दिनेश गुप्ता को वरिष्ठ मंत्री मनोनीत किया गया। राघव शुक्ला और सूरज श्रीवास्तव संगठन मंत्री तथा सिद्धार्थ गुप्ता, तुषार श्रीवास्तव, रचित कश्यप, मयंक अवस्थी, नितेश जायसवाल, रजत तिवारी और मोहित कनौजिया को मंत्री बनाया गया। जीएसटी व एफएसडीए के खिलाफ बिगुल प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि सेंट्रल जीएसटी विभाग के अधिकारी अलग-अलग धाराओं में नोटिस भेजकर व्यापारियों को विभाग में बुला रहे हैं, जबकि नियमावली में ऑनलाइन जवाब देने की व्यवस्था है। इससे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों को डराते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों विभागों के अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग केंद्रीय वित्त मंत्री से की जाएगी। इसके लिए पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया जाएगा। होली के नाम पर जांच से नाराजगी संगठन के कानपुर दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने कहा कि होली के समय एफएसडीए अधिकारी जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान करते हैं। किसी भी व्यापारी की दुकान या फैक्ट्री पर अधिकारी पहुंचें तो संगठन को सूचना दें, उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने और केके गुप्ता ने कहा कि किसी भी सरकारी विभाग द्वारा उत्पीड़न होने पर सभी पदाधिकारी एकजुट होकर खड़े होंगे। नव मनोनीत अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी और वरिष्ठ महामंत्री प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि दक्षिण क्षेत्र के बाजारों में जाकर समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। होली मिलन में गीत-संगीत होली मिलन समारोह में गायक कलाकार महबूब इंटरनेशनल ने होली के गीत प्रस्तुत किए। वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन अर्पित सैनी ने हास्य प्रस्तुति देकर लोगों को हंसाया। व्यापारियों और उद्यमियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मैनपुरी में मिठाई काउंटर तोड़ने वाली युवती पर केस दर्ज:पुलिस स्कूटी नंबर से तलाश में जुटी; सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment