Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में गौशालाओं पर डीएम सख्त:23 जुलाई तक दूर करनी होंगी सभी कमियां, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में गोवंश संरक्षण और गौ-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 23 जुलाई तक सभी गौ-आश्रय स्थलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जिन गौशालाओं में कमियां मिली हैं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाए। विशेष रूप से जलभराव और कीचड़ की समस्या समाप्त कर गोवंश के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 24 और 25 जुलाई को होगा दोबारा निरीक्षण बैठक में बताया गया कि 24 और 25 जुलाई को सभी नामित नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित गौ-आश्रय स्थलों का दोबारा निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिन गौशालाओं में कमियां पाई जाएंगी, उनका समयबद्ध सुधार सुनिश्चित कराया जाएगा। सड़क या खेतों में गोवंश मिलने पर होगी कार्रवाई डीएम ने निर्देश दिए कि 24 जुलाई के बाद यदि किसी भी गौशाला का गोवंश सड़क या किसानों के खेतों में विचरण करता मिला या इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई, तो संबंधित खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से गोवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। गोबर खाद के विक्रय और मृत गोवंश के निस्तारण पर भी निर्देश बैठक में गौशालाओं में एकत्रित गोबर खाद का शीघ्र विक्रय कर उससे प्राप्त धनराशि नियमानुसार संबंधित खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मृत गोवंश के निस्तारण की प्रक्रिया ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की गाइडलाइन के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा गया। सीसीटीवी से होगी निगरानी जिलाधिकारी ने सभी गौ-आश्रय स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू रखने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से नियमित निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 42 निरीक्षण रिपोर्ट की हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि 16 और 17 जुलाई को चलाए गए निरीक्षण अभियान के तहत 103 नामित नोडल अधिकारियों में से 42 अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने इन रिपोर्टों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5% विकसित प्लॉटों पर बिना अनुमति कारोबार नहीं चलेगा:नोएडा प्राधिकरण ने दी चेतावनी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत:बस चालक गंभीर घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार; एटा के अलीगंज में सुबह हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment