Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों तक पहुंचा पानी:घाट-पुल डूबे, संभल में छत गिरी, 7 लोग दबे; उन्नाव में स्टीमर से पहुंचीं मंत्री

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा समेत 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। कॉलोनियों-घरों तक पानी पहुंच गया है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। नदी के बगल में बने आरोग्यधाम पुल के ऊपर से मंदाकिनी का पानी बह रहा है। उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी स्टीमर से बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचीं। वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल डूब गया। शनिवार सुबह 6 बजे लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद धूप निकल आई। संभल में बारिश में मकान की छत गिर गई। परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले, शुक्रवार को गाजियाबाद, मेरठ समेत 53 शहरों में बारिश हुई। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका व्यापक असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। भारी बारिश हो सकती है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत:कई इमारतें गिरीं, लोगों को सुरक्षित जगह जाने का आदेश
    Next Article
    1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी:हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र धारण किए हैं, 50 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment