Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में युवक की मौत, परिजन अंतिम संस्कार से इनकार:मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद तनाव फैल गया है। परिजनों ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। ग्राम पंचायत रुकमा बुजुर्ग के मजरा खांच निवासी मनोज को 16 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा था। गंभीर रूप से घायल मनोज को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मनोज की मौत हो गई। मृतक की मां गौरा देवी ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गौरा देवी ने स्पष्ट किया, “जब तक मेरे बेटे को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।” परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हैं। इस मामले में बहिलपुरवा थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला और तूल पकड़ सकता है। फिलहाल प्रशासन के सामने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान:दो अलग-अलग मामलों में पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हमीरपुर में एनएच के किनारे महिला का शव मिला:शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment