Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान:दो अलग-अलग मामलों में पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में एक युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना अंतू थाना क्षेत्र के मवैया कला गांव की है। यहां 34 वर्षीय सोनू गौड़ ने अपने घर में टिनशेड की बल्ली से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सोनू मजदूरी करता था। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सोनू के तीन बेटे हिमांशु, दिव्यांशु और प्रियांशु हैं। उसकी पत्नी पूनम इस समय मुंबई में है। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार सई नदी किनारे कर दिया गया। दूसरी घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव में हुई। यहां 21 वर्षीय अंतिमा पटेल ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर एसओ धनंजय राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंतिमा के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में भीषण गर्मी, तापमान 41 डिग्री:अस्पतालों में बढ़े मरीज, प्रदूषित पानी-भोजन मुख्य कारण, फसलों को भी नुकसान
    Next Article
    चित्रकूट में युवक की मौत, परिजन अंतिम संस्कार से इनकार:मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment