Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट विधायक ने नीलगाय-बंदरों से फसल नुकसान का मुद्दा उठाया:मेडिकल कॉलेज, नदियों में गेट निर्माण की मांग सदन में रखी

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा के चौथे सत्र में चित्रकूट सहित पूरे बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नीलगाय और बंदरों के आतंक से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा। इसके साथ ही, जिले में मेडिकल कॉलेज और नदियों में आवश्यकतानुसार फाटक (गेट) लगाने की भी मांग की। बुधवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सवाल उठाया कि जनपद समेत पूरे बुंदेलखंड में नीलगाय और बंदरों का आतंक है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। विधायक ने जीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रधान ने नदियों से संबंधित समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लगातार बहने वाली नदियों में चेकडैम बनने से सिल्ट जमा हो गई है, जिससे जल स्रोत बंद हो गए हैं और नदियां सूख गई हैं। उन्होंने मंदाकिनी और बाल्मीकि नदी में गेटयुक्त बांध बनाने की मांग की, ताकि बरसात में गेट खोलने से सिल्ट साफ हो सके। विधायक ने चेकडैमों के समीप हो रहे अतिक्रमण और ग्राम पंचायतों में नगर पालिका के विस्तार के बाद विकास कार्यों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण में जनहित के मुद्दों को संशोधित कर जोड़ने का प्रस्ताव भी सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, 200 शैया खोह अस्पताल में व्यवस्था सुधारने और डॉक्टरों की तैनाती की मांग की, ताकि रेफर सेंटर की समस्या समाप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, सड़क और पुल निर्माण तथा कामतानाथ परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण की भी मांग की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने पट्टीदारों पर लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
    Next Article
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि:DDU में प्रतियोगिता जीतने वाले छात्रों और शिक्षकों का हुआ सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment